बाराही मेले में बनी चौपाल पर ग्रामीण जनजीवन पर आधारित चीजों की दिखाई दे रही है झलक

ग्रेटर नोएडा : कृषि प्रधान भारत की आत्मा गांवों में ही बसती है। प्राचीनकाल से ही मनुष्य की आजीविका कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। कंप्यूटरीकरण के इस दौर में अब ग्रामीण संस्कृति एक तरह से लुप्त होती जा रही है। घर में हर दिन काम आने वाली चीजें भी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में देखी जानी शुरू हो गई हैं। हुक्का, दही मथने वाली रई, पीढा, ईंढी, चारा काटने वाली मशीन और बैलगाडी अब इतिहास की धरोहर बन गई हैं। बाराही मेले में ग्रामीण संस्कृति की इन चीजों का विशेष ख्याल रखा गया है। यहां एक चौपाल बनी हुई है। इस बाराही बैठक पर इन सब चीजों के दर्शन आसानी से किए जा सकते हैं। बाराही चौपाल पर सबसे बडी खाट है जिसकी लंबाई करीब 12 गुणा 6 फीट है। सबसे बडा हुक्का जिसकी उंचाई करीब 5 फीट है। सबसे बडा पीढा है जिसकी लंबाई और चौडाई 2 गुणा 2 है। इसी प्रकार विश्व की सबसे बडी रई है, जिसकी उंचाई करीब 8 फीट और चौडाई 2 फीट है। इसके साथ ही चारा काटने की मशीन,चक्की, कुठला, राया और बैलगाडी भी हैं। शिव मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी, महासचिव ओमवीर बैंसला और मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि कंप्यूटरीकरण के दौर में ये ग्रामीण जनजीवन पर आधारित चीजें अब लुप्त होनी शुरू हो गई हैं। नई पीढी के बच्चों से इन चीजों के बारे में पूछा जाए तो बता नही पाएंगे? शिव मेला समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि ग्रामीण जनजीवन पर आधारित इन चीजों की झलक दिखाने के लिए चौपाल का निमार्ण कराया था। वर्ष 2001 मेंं जब शिव मंदिर मेला समिति आसित्व में आई थी, उसी समय से यह चौपाल शुरू हुई थी। हर बाराही मेले में इन चीजों को प्रदर्शन के लिए रखा जाता है, ताकि लोगों को अपनी धरोहर और संस्कृति का भान होता रहे

यह भी देखे:-

Cryptocurrency किसी भी वित्तीय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
एनजी रवि कुमार ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ का पदभार संभाला
यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 को मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन से मिली मंजूरी
मोटोजीपी™ भारत ने देश के सबसे बड़े रेसिंग स्पेक्ट्रम को ईंधन देने के लिए टाइटल स्पांसर के रूप में इं...
भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : सीएम योगी
LPG Price, PF-Aadhaar Linking से जुड़े नियम सहित ये 6 बदलाव आज से हो गए हैं लागू, आप भी जानिए
कलक्ट्रेट सूरजपुर में मनाया गया संविधान दिवस
मौसम अपडेट: लखनऊ में प्रदूषण से गिरा पारा, मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुआ थोड़ा सुधार
बोर्ड बैठक: मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब पर एक नजर
बौध अध्ययन विभाग के विदेशी छात्रों ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा धूम धाम से मनाया
कूड़े का निस्तारण न करने पर बिल्डर सोसाइटी पर 1.04 लाख का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया, कहा कि जल के बिना जीवन ...
ग्लोबल महाविद्यालय में रही शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को सम्मानित
वृद्धजनों की सेवा के लिये गलगोटियास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ दनकौर कस्बे के “वृद्धाश्रम” पहुँ...
भाजपा घोषित प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने सिकंदराबाद क्षेत्र का किया दौरा मांगे वोट
हरियाली तीज महोत्सव: ज्योति वशिष्ठ बनी मिस तीज