सोसाइटी के पार्क में कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला, सहमा बच्चा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी सोसायटी के 14 एवेन्यू में पार्क में खेल रहे एक सात वर्षीय बच्चे पर अचानक हमला बोल दिया। पार्क में टहल रहे लोग किसी तरह बच्चे को झुंड से मुक्त कराने में कामयाब हुए, लेकिन तब तक कुत्तों का झुंड बच्चे के हाथ पर हमला कर लहूलुहान कर चुके थे।

घायल अवस्था में बच्चे नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी मिल गई है। घटना के बाद से बच्चा काफी डरा व सहमा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सोसायटी स्थित के टावर की फ्लैट संख्या 11083 में स्वतंत्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा स्वांजल सोसायटी के पार्क में मंगलवार देर शाम को अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।

बच्चे को अन्य बच्चों के साथ पार्क में छोड़कर वह किसी काम से सोसायटी के बाहर चले गए। उन्हें 30 मिनट बाद फोन आया कि उनके बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जाकर देखा तो बच्चे के हाथ को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह जख्मी किया हुआ था। आनन फानन में बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

रात भर सो न सका मासूम
घटना के बाद से बच्चा काफी डरा व सहमा हुआ है। वह पूरी रात सो भी न सका। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के बाद से बच्चा इतना डर गया है कि वह बाहर आने-जाने में भी कतरा रहा है। बच्चा बुधवार को अपने स्कूल भी न जा सका। घटना के बाद से सोसायटी के लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह भी देखे:-

नोएडा-ग्रेनो के इन दुकानों का सरसों तेल, दूध -दही, पानी का नमूना फेल, प्रशासन ने ठोका जुर्माना
BJP Foundation Day- 4 दशकों में बीजेपी ने लगातार छूईं नई ऊंचाइयां :चेतन
शारदा विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन
अपना जनहित समिति खिलाड़ियों का करेगी सम्मान
दादरी तहसील के शहीद स्मारक पर पुलवामा के वीर जवानों को श्रद्धांजलि
☀ योग और स्वास्थ्य ☀ योग क्या है? बता रहे हैं। ऋषि वशिष्ठ, विशेषज्ञ , योग एवम ज्योतिष
जेल में महिला कैदियों को बांटी नैपकिन
खुले में कूड़ा फेंकने पर 2 संस्थानों पर 1-1 लाख  का जुर्माना
शांति का नोबेल: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा-रूस के दिमित्री मुरातोव पत्रकार को मिला सम्मान ,
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता
जनसंवाद कार्यक्रम में बोले विधायक धीरेन्द्र सिंह , जेवर होगा सर्वाधिक विकसित क्षेत्र
पीएम मोदी का इटली दौरा: फ्रांस के राष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं से भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...
ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर
डीएम के निर्देश पर स्कूलों की कैंटीन की सघन जांच अभियान
राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, एकता रैली और शपथ कार्यक्र...
एक्टिव सिटिज़न टीम ने दिया पानी बचाने का संदेश