जिसे बच्ची कहती थी फूफा, उसने ही रच डाली खौफनाक साजिश और बच्ची का कर दिया मर्डर 

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने 2 वर्ष की मासूम की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त शॉल बरामद कर लिया है।   जिससे उसने बच्ची का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। सूरजपुर थाना पुलिस ने 2 वर्ष की मासूम मानसी की हत्या करके फरार हुए आरोपी राघवेंद्र को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि मृतक बच्ची का पिता शिव कुमार और आरोपी राघवेंद्र दोनों ही सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में एक मकान किराए पर ले कर रहते हैं।  आरोपी राघवेंद्र मूल रूप से बलिया का रहने वाला है।  वहीं शिव कुमार मूल रूप से चंदौली का रहने वाला है।

आरोपी राघवेंद्र अपने परिवार के साथ यहां पर पिछले 5 वर्षों से रह रहा था। करीब 15 दिन पहले ही उसका परिवार अपने गांव चला गया। इसी दौरान उसने अपने पड़ोसी शिवकुमार की बेटी के अपहरण की योजना बना ली और उसने योजना बनाई कि वह शिवकुमार की बेटी का अपहरण कर लेगा और फिर उसके बदले में दो लाख रुपये की फिरौती की मांग करेगा।

बच्ची की शाल से गला दबाकर की थी हत्या : उसने 7 अप्रैल को उस मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। उसने अपहरण उस समय किया जिस समय शिवकुमार ड्यूटी के लिए जा चुका था और उसकी पत्नी मंजू बाजार गई थी। उसी दौरान राघवेंद्र ने बच्ची
बाजार गई थी। उसी दौरान राघवेंद्र ने बच्ची का अपहरण कर लिया और अपहरण करने के बाद अपने कमरे में ले जाकर एक शाल से उसका गला दबा दिया, फिर उसके शव को एक बैग में रख दिया। वह उसके शव को ठिकाने लगाने वाला था। इसीलिए उसने उसके शव बैग में छुपा दिया था।

 खुद ही थाने पहुंचकर आरोपी ने बच्ची के बारे किया पता:

वह शिवकुमार से फिरौती मांगने वाला ही था, लेकिन इस दौरान पुलिस को बच्ची के गायब होने की जानकारी मिल गई। जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई और यह घबराने लगा। आरोपी न तो शव को ठिकाने लगा पाया और न ही फिरौती मांग पाया। उसके बाद खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस वालों से जानकारी जुटाने लगा कि बच्ची के मामले में क्या चल रहा है।

 साथ ही तलाश करवा था बच्ची को पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी। खुद आरोपी भी बच्ची को उनके साथ ही तलाश करवा रहा था, लेकिन 9 अप्रैल को अचानक सुबह वह गायब हो गया। जिसके बाद पुलिस उस मकान में पहुंची। जहां सभी लोग किराये पर रहते थे और पूछा कि यहां किसका कमरा बंद है। जिसके बाद राघवेंद्र के बारे में पता चला कि उसका मकान बन्द है। इस दौरान उसके कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस ने जब उसके कमरे के ताले को तोड़कर देखा और तलाशी ली तो एक बैग से मासूम बच्ची मानसी (2) की लाश बरामद हुई। राघवेंद्र मौके से फरार हो चुका था।

आरोपी को फूफा कहती थी :  बच्ची मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची आरोपी को फूफा कहकर बुलाती थी। राघवेंद्र प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है उसकी पत्नी और दो बच्चे गांव गए हुए हैं। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से गायब हो गया था। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार रात को गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार :

बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी राघवेंद्र की तलाश में जुट गई। सोमवार रात को गाजियाबाद से राघवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। यह यहां से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उस को धर दबोचा। फिलहाल आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

यह भी देखे:-

नोएडा में दारोगा की पिटाई का VIDEO वायरल :दबंगों ने जमकर बरसाए थप्पड़, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की...
डकैती में वांटेड बदमश पुलिस एनकाउंटर में घायल , अवैध हथियार बरामद
जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी: भू-माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे ध्वस्त करने के आदेश
शराब के नशे में सोसाइटी में उत्पात मचाने वाले पांच गिरफ्तार
ई रिक्शा गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
डकैतों ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
मूंजखेड़ा डकैती कांड के  आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, गिरफ्त्तार 
गो-वध कांड: दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े फरार आरोपी, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
ग्रेटर नोएडा : झगड़े में महिला पर वार कर पडोसी ने जहर खाया, महिला की मौत
डकैती के मामले में 6 साल से फरार बदमाश को पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली
बेख़ौफ़ बदमाशों ने ऑटो चालक को मारी गोली
सनसनी : बंद बोरे में मिली किशोर की लाश
व्यापारी की हत्या कर लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
कार में मिली वकील की गोली लगी लाश, हत्या या आत्महत्या ! जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में बंद घरों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, बंद घरों में की चोरी
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी-बाइक, ...