लग्जरी गाड़िया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़िया के साथ चार गिरफ्तार

–गाड़ियों को चोरी और चोरी की गई गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का कारोबार भी करता ये गैंग

दिल्ली एनसीआर में सक्रिय लग्जरी गाड़िया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए, ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा-2 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी की गाड़ियाँ कम दाम पर खरीद दूर वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार करते हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्कॉर्पियो,  ब्रेजा और फॉर्च्यूनर गाड़ियां,  फर्जी नंबर प्लेट तमंचा कारतूस भी बरामद किया हैं.

पुलिस की गिरफ्त में बैठे हुए मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मूल्ला,  इंद्रजीत, सलाउद्दीन उर्फ अकबर  अली और मोहम्मद हारुन अंतरराज्यीय गैंग वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं. इनके कब्जे से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद की गई है, जो इन्होंने गुरुग्राम और दिल्ली से चोरी की थी और बेचने के लिए नोएडा आए थे.  एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल को पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रवीण त्यागी को चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ कोतवाली बीटा-2 इलाके में स्थित डाढा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया था. प्रवीण त्यागी से हुई पूछताछ के आधार पर कोतवाली बीटा पुलिस ने 10 अप्रैल को मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मुल्ला चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ पकडा. सरफराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने फॉर्च्यूनर गाड़ी अपने साथी फरमान और इमरान के साथ मिलकर गुरूग्राम हरियाणा से चोरी की थी और वह चोरी की कार गाड़ी अपने साथियों को बेचने आया था.

एडिशनल डीसीपी के अनुसार सरफराज ने बताया कि इससे पहले भी उसने और इमरान के साथ मिलकर दिल्ली और हरियाणा से कई लग्जरी गाड़ी चोरी की है और उन चोरी को बेचने के लिए हारून,  सलाउद्दीन,  इंद्रजीत को अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलाया है.  पुलिस टीम सरफराज और स्कॉर्पियो के साथ जब अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचे तो मेट्रो स्टेशन नीचे एक ब्रेजा गाड़ी में हारुन,  सलाउद्दीन और इंद्रजीत खड़े मिले.  पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी ब्रेजा बरामद कर ली.  सरफराज ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी थाना सिविल लाइन गुरुग्राम से,  स्कॉर्पियो गाड़ी सेक्टर 9 थाना गुरुग्राम से और ब्रेजा गाड़ी को अप्रैल को दिल्ली से चोरी किया था.  गाड़ियों के संबंध में संबंधित थानों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज है.

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो गाड़ियों को चोरी और चोरी की गई गाड़ियों को कम दामों में खरीद कर दूर वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार करते हैं और पुलिस से बचाने के लिए उन पर नंबर फर्जी नंबर प्लेट लगाते हैं.  सरफराज एक शातिर किस्म का वाहन चोर है और मेरठ के नौचंदी और अमरोहा से जेल जा चुका है.  पुलिस आईएएस गैंग के के फरार चल रहे दो बदमाशों इमरान और की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है.

यह भी देखे:-

अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
कासना पुलिस ने किया अन्तर्राज्य  वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार 
दसवीं मंजिल से कूदकर दी जान
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,लूट का सामान खरीदने वाला सुनार और एक लुटेरे की मां भी पकड़ी गई
बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर लगाया फर्जी रेप का आरोप , हुआ गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए लूटरे बदमाश
सपेरे राहुल से हुई 24 घंटे की पूछताछ के बाद दो कोबरा बरामद
पता पूछने के बहाने कंपनी के गनमैन को मारी गोली
नोएडा : सेक्टर 63 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत
लूट और डकैती करने वाले 9 अपराधी गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध
बिना वीजा के रह रहा था अफ्रीकन, ग्रेनो में पकड़ा गया
हत्या की झूठी सूचना देने पर जेल भेजा
नलकूप से 4 सोलर पैनल चोरी
गौतमबुद्ध नगर : पुलिस के हत्थे चढ़े चार गांजा तस्कर , भारी मात्रा में गांजा बरामद
दो शातिर चोर गिरफ्तार , चोरी के कीमती सामान बरामद 
पचास हजार ईनामी बिल्लू दुजाना ने किया दिल्ली में आत्मसमर्पण