महिलाओं का बिल्डर पर गुस्सा फूटा, लिफ्ट समेत मेंटेनेंस की कई समस्याओं से जूझ रहे हैं रेजिडेंट

सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग , ग्रेटर नोएडा में स्थित शिवालिक होम्स सोसाइटी में काफी दिनों से लिफ्ट बंद होने समस्या चल रही थी जिसके बारे में मैंटेनेंस टीम को बार- बार शिकायत करने के बाद भी लिफ्ट को आजअक सही नहीं करवाया गया । लिफ्ट के नहीं चलने के कारण से बच्चों को स्कूल आने- जाने में एवं निवासियों को खासकर बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मैंटेनेंस टीम को बार- बार शिकायत करने के बाद भी लिफ्ट नहीं सही होने पर आज शिवालिक होम्स सोसाइटी की महिलाओं का गुस्सा बिल्डर एवं मैंटेनेंस टीम पर फूटा। आज शिवालिक होम्स सोसाइटी की महिलाओं नें नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुये मैंटेनेंस ऑफिस में जाकर मैंटेनेंस स्टाफ और उनके इंचार्ज का घेराव किया । इस प्रदर्शन में छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हुये।

प्रदर्शन करते हुये महिलाओं ने, बिल्डर प्रतिनिधि एवं मैंटेनेंस इंचार्ज से लिफ्ट को जल्द से जल्द सही करवाने, सभी लिफ्ट का रखरखाव उचित तरीके से करने एवं लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग फिर से की। इसके साथ हीं साथ, महिलाओं नें सोसाइटी में बिना परमिसन के बाहरी व्यक्तियों के आने पर पूरी तरह से रोक लगाने की भी मांग की।
महिलाओं ने जिलाधिकारी , सीईओ,यूपीसीड़ा एवं स्थानीय प्रशासन से शिवालिक होम्स सोसाइटी की आंतरीक समस्याओं जैसे कि लिफ्ट का उचित रखरखाव, लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा लगाने, सोसाइटी में बंद पड़े इंटरकॉम को चालू करने, सीसीटीवी सिस्टम के उचित रखरखाव ,फायर सिस्टम का समय समय पर जांच करने एवं मोक ड्रिल करने एवं सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को टाइट करने के लिए संज्ञान लेते हुये उस पर बिल्डर को इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल निकालने का आदेश करने की मांग की।

शिवालिक होम्स महिला की प्रतिनिधि के रूप में योगिता शिंदे, पायल,कीर्ति , योगिता, अंजलि, कोमल, सुरेखा,सरिता, मिता पांडे ,मानसी,किरण, अवंतिका, रमीला एवम कुसुम सामिल हुए।

यह भी देखे:-

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार से जेल में बंद किसानों और नेताओं की रिहाई की मांग, प्रशासन ने...
नोएडा में आयोजित हुआ गैस इंडिया एक्सपो 2023 और वर्ल्ड गैस समिट 2023 का पहला संस्करण
देव वाटिका ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, मिशन "वन लाख प्लांट्स" के तहत लगाए गए 100 पौध...
" खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए जीवन भर अवसरों की तलाश करते रहें": प्रोफेसर डॉ. विलियम ओक्स
जन्मदिन के उपलक्ष्य में सिटी हार्ट स्कूल में हुआ पौधारोपण
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने अचानक दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में बड़ी हलचल
अफगानिस्तान: अब दो-तीन दिन बाद सरकार बनाएगा तालिबान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान
कायस्थ समाज को OBC में रखे जाने के प्रस्ताव के विरोध में कायस्थों ने चलाया पोस्टकार्ड, ईमेल ट्वीट कै...
गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 127 शिकायतें दर्ज, 12 का मौके पर निस्तारण
जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा द्वारा आज राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस गोदाम का कि...
शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम एविंस फिएस्टा का हुआ समापन
आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक, ग्रेनो प्राधिकरण के सम्मुख रखी ये मांग
रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
हरियाणा के सांसद व पूर्व विधायक ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी के पक्ष में किया ज...
कोरोना महामारी: स्कूल खुलते ही आई आफत, बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण, इस राज्य ने उठाए ये कदम