महिला उन्नति संस्था ने डी एस आर पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया आयोजन

बच्चों मे शिक्षा को लेकर जिज्ञासु भाव पैदा करने के उद्देश्य से सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने डी एस आर पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। डी एस आर पब्लिक स्कूल कुलेसरा मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे लगभग दस स्कूलों के सैकड़ों बच्चो ने हिस्सा लिया। संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने विजेता छात्रो को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि आज कंपटीशन का युग है और हर क्षेत्र मे जबरदस्त कंपटीशन है शिक्षा का क्षेत्र भी इससे अछूता नही है सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चो को आने वाले कल की चुनौतीयों के लिए तैयार करना है आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

वहीं स्कूल प्रबंधक अमित तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता की प्रथम विजेता के रूप मे एम सी गोपीचंद इन्टर कालेज की मानसी को पुरस्कार स्वरूप साईकिल प्रदान की गई, द्वितीय पुरस्कार के रूप मे डी एस आर स्कूल के लव शर्मा को शिक्षण सामग्री से युक्त स्कूल बैग तथा तृतीय विजेता के रूप मे शहीद भगत सिंह इन्टर कालेज सूरजपुर के सोनू कुमार को घड़ी पुरस्कार स्वरूप दी गई।

प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता मे इतिहास भूगोल अंग्रेजी गणित विज्ञान के साथ साथ खेल एवम वर्तमान घटनाओ से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए। भाग लेने वाले सभी छात्रों को सर्टिफिकेट दिये गये।
प्रतियोगिता सम्पन्न कराने मे महाराज सिंह भाटी, नेहा बैसोया, पायल चौहान, प्रमोद परमार, मंतोष सिंह, शकीला, हुस्ना, नीलम और मरियम आदि लोगों का बहुमूल्य योगदान रहा।

यह भी देखे:-

एनसीसी ग्रुप कमांडर गाजियाबाद ब्रिगेडियर सलब सोनल द्वारा प्रशिक्षण शिविर का दौरा
आईआईएमटी कॉलेज में इवोल्यूशन एक्सपो 2022 का समापन
शारदा में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में 11 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा
शारदा विश्वविद्यालय ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया
शारदा विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में बोले केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार, आन...
यूपी: अखिलेश यादव के बयान के बाद ट्विटर वार पर उतरी कांग्रेस, कहा- नई हवा है जो भाजपा है वही सपा है
कोविड वैक्‍सीन : 2022 की पहली तिमाही तक बच्‍चों के लिए आ जाएगी कोवोवैक्स
एकेटीयू का 20वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 101 मेधावियों को मिला मेडल
समसारा विद्यालय को मिला एजूकेशन वर्ल्ड का सम्मान
प्रदूषण के खिलाफ जंग: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू
जीएल बजाज में सुरक्षा हैकाथॉन "कवच" 2023 के सॉफ्टवेर संस्करण का भव्य आयोजन
बेटी पढ़े, समाज बढ़े: बादलपुर की अदिति नागर ने 98.6% अंक लाकर रचा इतिहास, पूरे क्षेत्र में जश्न का म...
जापान जाएंगी यूपी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बेटियां, जापान के सकूरा साइंस हाई स्कूल प्रोग...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित की गयी स्पेशल असेंबली गणेश चतुर्थी
अग्नि-5 मिसाइल से क्यों चिंतित हुआ चीन , भारत की मिसाइलों में कितना है दम
UP Jila Panchayat Reservation List: जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी, यहां देखें पू...