दो दिन से लापता मासूम की का शव पड़ोसी के घर में पीठ पर लादने वाले बैग में खूंटी पर लटका मिला. बदबू आने पर पर हुआ खुलासा, आरोपी फरार

ग्रेटर नोएडा में हुई एक दिल दहलाने वाली वारदात में दो साल की मासूम बच्ची का शव उसके पड़ोस में रहने वाले युवक घर में बैग खूंटी पर लटका हुआ मिला, जबकि आरोपी युवक बच्ची के परिजनों साथ उसे को ढूंढने का नाटक करता रहा। जब पडोस से बदबू आने लगी परिवार वालों को शक हुआ और कमरे का दरवाजा तोड़कर तलाशी ली तो मासूम शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी लगने पर वह फरार हो गया। मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना सूरजपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दो साल की मानसी की है, इस मासूम को मालूम नहीं था कि वह जिसे फूफा कह कर पुकारती है वही उसकी जान ले लेगा. मानसी के पिता शिव कुमार और मां मंजू, अपनी 2 साल की बेटी मानसी और 7 महीने के बेटे आदर्श के साथ देवला गांव में किराए के घर में रहते हैं और एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। 7 अप्रैल को शिव कुमार ड्यूटी पर गया था। इस बीच, मंजू दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर बाजार सामान गई। इसी दौरान मानसी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। बाजार से लौटने पर मां ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे माता-पिता ने सूरजपुर चौकी पर बच्ची के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस और परिजनों ने मानसी की तलाश की लेकिन काफी तलाशने के बाद भी वह नहीं मिली। मानसी के पिता शिव कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर ऐसा लगा कि पड़ोस में रहने वाले राघवेंद्र के घर से बदबू आ रही है। जब वहां जाकर देखा तो बाहर से घर में ताला लगा हुआ था। जब कि राघवेंद्र दो दिनों तक पीड़ित परिजनों संग बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा। बदबू आने की बात पता चलते ही वह गायब हो गया. जिसके बाद सूरजपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी। दो दिन से लापता मासूम की हत्या कर उसका शव पीठ पर लादने वाले बैग में खूंटी पर लटका मिला. मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में रोष दिख रहा है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि दो दिन पहले गायब हुई 2 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के ही कमरे में एक सूटकेस में मिला है। उसके कमरे में ताला लगा हुआ था। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। आरोपी को पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने बच्ची की हत्या किस वजह से की थी। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

घर में घुस कर दो युवकों को पीटा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
झाड़ी में पड़ा मिला घायल युवक, गले में था रस्सी का फन्दा
मोती गोयल हत्याकांड का खुलासा, दो सुपारी किलर गिरफ्तार,मास्टरमाइंड फरार
गे डेटिंग ऐप से जाल बिछाकर करते थे लूट: दादरी पुलिस ने चार शातिर गिरफ्तार, आईफोन-15 प्रो और अवैध हथि...
कैब लूट कर भाग रहे बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
कासना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से इनामी अपराधी गिरफ्तार
गोदाम से दो लाख रुपए कीमत का लोहा चोरी
ग्रेटर नोएडा : एटीएम काटकर लाखों रुपये उड़ा ले गए बदमाश
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
चलते ऑटो में ड्राइवर को चाकू मारा, घायल
अन्तर्राज्यीय वाहन गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, 9 बुलेट, 7 बाइक, 3 कार बरामद
वायरल होने के लिए नॉलेज पार्क थाना परिसर के सामने दो युवकों ने रील बनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट
1 लाख के इनामी डकैत विनोद गड़ेरिया एनकाउंटर में ढेर, STF नोएडा और गैंग के बीच बुलंदशहर में हुई मुठभे...
तीन नाईजीरीयाई गिरफ्तार, भारी मात्र में गांजा व अवैध शराब गिरफ्तार
बंद पड़ी कंपनियों से लोहे सरिया चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार