ग्रेनो प्राधिकरण ने फिर लांच की औद्योगिक भूखंडों की योजना

-सीईओ के निर्देश पर जीआईएस के दौरान हुए एमओयू को करार में तब्दील करने की कोशिश तेज
–इन 40 औद्योगिक भूखंडों से 1000 करोड़ के निवेश और 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे
–योजना में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल और फीस जमा करने की 28 अप्रैल निर्धारित

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 40 औद्योगिक भूखंड योजना लांच कर दी है। इस स्कीम के ब्रोशर बृहस्पतिवार से ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। बृहस्पतिवार से ही पंजीकरण भी करा सकते हैं। इन 40 भूखंडों के आवंटन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को प्लॉट के एवज में रिजर्व प्राइस से करीब 502 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इन भूखंडों के आवंटन से लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश होने और 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने का अनुमान है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी विभागों को ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान हुए एमओयू को निवेश में कनवर्ट करने के लिए निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर 40 औद्योगिक भूखंडों की योजना लांच कर दी गई है। प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने बताया कि इस योजना के जरिए कुल 74 एकड़ (लगभग 3 लाख वर्ग मीटर) जमीन आवंटित की जाएगी। ये भूखंड सेक्टर ईकोटेक 16, ईकोटेक वन, सेक्टर ईकोटेक-11, इकोटेक-6, इकोटेक-थ्री और इकोटेक टू में स्थित हैं। ये भूखंड 135 वर्ग मीटर से लेकर 1.01 लाख वर्ग मीटर एरिया तक हैं। बृहस्पतिवार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट http://www.greaternoidaauthority.in/ पर इस स्कीम के ब्रोशर उपलब्ध हो जाएंगेे। इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इन भूखंडों के लिए एसबीआई पोर्टल https://etender.sbi के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी इसका लिंक दिया गया है। 06 अप्रैल से ब्रोशर डाउनलोड करने व पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण कराने की सुविधआ शुरू हो गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। पंजीकरण शुल्क, ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपोजिट) और प्रोसेसिंग फीस 28 अप्रैल तक जमा की जा सकती है। डॉक्यूमेंट सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल को शाम पांच बजे तक है। इन भूखंडों पर एक माह में ही पजेशन मिल जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक निवेश के केंद्र के रूप में उभरा है। उद्यमियों की मांग व जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण ने एक बार फिर से स्कीम लांच कर दी है। तय समयसीमा में प्लॉट पर पजेशन दे दिए जाएंगे। इससे निवेश के साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

यह भी देखे:-

नगर पंचायत के सभासद ने सैकड़ो लोगो के साथ बसपा प्रत्याशी के भाई का फूल मालाओं से किया स्वागत
ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट में 8 जगहों पर रैन बसेरा बनाए
"पहले आओ पहले पाओ" की तर्ज पर यमुना प्राधिकरण ने निकाली 1239 फ्लैट की योजना
जीएलबीआईएमआर सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी ने स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन
DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिला आज से शुरू, बीए और बीकॉम कोर्सेस में प्रवेश 15 दिसंबर तक
फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर बेव्यू कंपनी 12 मार्च को लेगी जमीन पर कब्जा
किसानों के समर्थन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जा रहे किसान एकता संघ के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया ...
महिला उन्नति संस्थान ने मनाया अपना पांचवा स्थापना दिवस, महिला उन्नति अवार्ड से सम्मानित हुई समाज की ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय और भारत मध्य पूर्व कृषि संघ के बीच एमओयू साइन, स्टार्टअप के जरिए छात्रों को ...
Delhi-NCR Rain Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , लगा भीषण जाम
रामविलास पासवान की विरासत बंटी, लोजपा के हुए दो टुकड़े, आयोग ने चुनाव चिह्न और नाम भी बदले
यूपी चुनाव 2022: 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, फॉर्मूला तैयार
रोल बॉल व स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2024 में जिले के इन खिलाड़ियों ने लहराया परचम
‘‘एम0 डी0 एस0 2024 बैच के विद्यार्थियों का नया सत्र प्रारम्भ’’
यूपी: अखिलेश यादव के बयान के बाद ट्विटर वार पर उतरी कांग्रेस, कहा- नई हवा है जो भाजपा है वही सपा है
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर, एक ही परिवार के तीन घायल, एक की मौत