खैरपुर गुर्जर व रायपुर बांगर के लीज बैक के प्रकरण जल्द निपटेंगे

–बुधवार को एसीईओ की समिति ने लीज बैक के प्रकरणों पर किसानों का पक्ष सुना
–रिपोर्ट तैयार कर सीईओ की समिति समक्ष रखेगी समिति, शीघ्र निर्णय होने की उम्मीद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों की आबादी विनियमावली (लीज बैक) के प्रकरणों को सुलझाने के लिए समिति की बैठक लगातार जारी है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर आबादी व्यवस्थापन नियमावली की समिति ने इस बुधवार को खैरपुर गुर्जर व रायपुर बांगर गांव के लीज बैक के सभी 34 प्रकरणों को सुना, जिन प्रकरणों में साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए थे, उन में किसानों से साक्ष्य जमा कराने को कहा गया।
दरअसल, आबादी की लीज बैक के लिए पहले एसीईओ और फिर सीईओ स्तर पर बनी समिति फैसला करती है। आबादी का लीज बैक सिर्फ उन्हीं किसानों के नाम ही हो सकती है, जो यहां के मूल निवासी हैं। सीईओ रितु माहेश्वरी की पहल पर समिति लीज बैक के प्रकरणों पर ग्रामवार सुनवाई कर रही है। इस बुधवार (05 अप्रैल) को खैरपुर व रायपुर बांगर गांव के लीज बैक प्रकरणों पर सुनवाई की। एसीईओ आनंद वर्धन के नेतृत्व में हुई इस बैठक में ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी रजनीकांत, जितेंद्र गौतम समेत अन्य सदस्य भी शामिल हुए। समिति ने लीज बैक के पुराने प्रकरणों के साथ ही नए प्रकरणों पर भी सुनवाई की। किसानों के पक्ष को सुना। उनसे साक्ष्य प्राप्त किए। किसानों को 2011 व वर्तमान की सैटेलाइट इमेज भी दिखाई गई। जिन किसानों के पास साक्ष्य उपलब्ध नहीं थे, उनको आवेदन पत्र, मूल निवास का साक्ष्य और भूलेख के दस्तावेज शीघ्र ही विभाग में जमा कराने को कहा गया है। समिति साक्ष्यों व सुनवाई के आधार पर निर्णय लेगी और अपनी रिपोर्ट बनाकर शीघ्र ही सीईओ की अध्यक्षता में बनी समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी। समिति की संस्तुति के आधार पर बोर्ड के अनुमोदन के बाद किसानों को आबादी की जमीन लीज बैक की जाएगी। प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन का कहना है कि सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर किसानों के आबादी प्रकरण सुलझाने के लिए समिति सुनवाई कर रही है। सभी गांवों के मसले एक-एक करके निपटाए जाएंगे। एसीईओ ने बताया कि अगली सुनवाई 12 अप्रैल को हैबतपुर गांव के किसानों की होगी।

यह भी देखे:-

नवरत्न फाउंडेशन्स ने किया नेक काम , आर्थिक रूप से कमजोर युवती की कराई शादी
दूसरे जिलों में भी पहुंची वकील आंदोलन की चिंगारी , जिला कोर्ट पर जड़ा ताला
आईआईएमटी कॉलेज और बॉटलैब डायनैमिक्स के बीच एमओयू, ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी स्थापन...
"जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा 'विश्व रोगी सुरक्षा दिवस' पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित"
ग्लोबल इंस्टिट्यूट एवं दा ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
ग्रेनो सीईओ ऋतु महेश्वरी ने 200 टॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
सूरजपुर प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2022: रागनी कलाकारों ने मचाई धूम 
AYURYOG EXPO 2019 : ग्रेटर नोएडा में योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिंध्य में योग शिविर कल
कासना साइट-5 में उद्यमियों ने पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ की सुरक्षा बैठक, मिला आश्वासन
गुमशुदा मूक बधिर वृद्ध महिला : अपनों को खोजती आँखे , यदि पहचानें तो तुरंत संपर्क करें।
ग्रेनो प्राधिकरण ने शिक्षण संस्थानों के दो भूखंडों के आवंटन किए रद्द
GatiShakti-National Master Plan: पीएम ने किया शुभारंभ, जानिए क्या है ये और इसके फायदे
एनएसई भ्रमण से एमबीए छात्रों को मिली वित्तीय बाजारों की व्यावहारिक समझ
10 मई को जनपद गौतमबुद्धनगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटाए जाएंगे सैकड़ों मामले
65 गुण्डे जिला बदर, डीएम बी.एन. सिंह ने मांगी जनता से फीडबैक
GIMS की छह वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति: मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और शोध में नई ऊंचाइयां