धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती
ग्रेटर नोएडा: कासना में महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। नामित भाटी युवा जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी गौतम बुध नगर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि गुर्जर वीरेंद्र डाढा प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश निषाद पार्टी रहे। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचयिता हैं। ब्रह्माजी के मानस पुत्र हैं। हमें ऐसे महापुरुषों को हमेशा याद करना चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी आध्यात्मिक बन सके और संस्कारवान बन सके। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हर जिले के अंदर सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि निषाद पार्टी हमेशा महापुरुषों की जयंती मना कर युवा पीढ़ी को जागृत करने का काम करती है। निषाद पार्टी युवा जिला अध्यक्ष के द्वारा महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बालेश्वर नागर, प्रिंसिपल ज्ञान चंद भाटी, जयकरण दादूपुर, हेम सिंह नागर, प्रदीप कर्दम, जंगली डाढा, विनोद वर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, रामेंद्र निषाद, श्याम सिंह कश्यप , राम सिंह कश्यप, धनपाल कश्यप आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।