मौत की नींद सुलाकर पति ने पत्नी का शव नदी में फेंका, फिर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुँच गया थाने

जेवर- कोतवाली क्षेत्र के गांव छातंगा में तीन बच्चों की माँ की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप पति पर है जिसने महिला की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया। आज सुबह को महिला के पति ने कोतवाली में पहुचकर अपनी पत्नि की लापता होने की सूचना देकर गुमशुदी दर्ज करा दी। इसी दौरान महिला के मायके वाले भी कोतवाली पहुच गये तथा महिला के पिता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया। पीडित पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस व लोगों के होश उड गये। पति ने मायके पक्ष के सामने ही अपनी पत्नि के चरित्र पर शक करते हुये उसकी हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंकने की बात कबूल की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह को छातंगा निवासी सरवन ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया कि रविवार रात को उसकी पत्नि उषा अचानक ही लापता हो गई है। सुबह काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पीडित पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला की गुमशुदी दर्ज कर ली। उधर अलीगढ जिले के गांव धारागढी के रहने वाले भगत सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुये अपने दामाद सरवन पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। भगत ंिसह की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में सरवन ने अपनी पत्नि की हत्या कर शव को पूरननगर गांव के समीप यमुना नदी में फेंकना स्वीकार की है। पुलिस ने मगलवार सुबह को क्षेत्र के गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में शव की तलाश शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर मंगलवार दोपहर साढे तीन बजे मेरठ से एसडीआरएफ की 13सदस्यीय टीम ने पूरननगर गांव के समीप यमुना नदी पर पहुच गई। टीम द्वारा चार बजे शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन शाम सात बजे तक भी कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी। एसडीआरएफ टीम के हैडकांस्टेबिल मनोज कुमार ने बताया कि शव की तलाश में बुधवार सुबह को सर्च ऑपरेशन पुनः चालू किया जायेगा। बुधवार को भी सफलता नहीं मिली तो एक दिन ओर शव की तलाश जारी रहेगी।

यह भी देखे:-

वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हुआ पथराव
आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
जिम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की
लूट-हत्या की साजिश रचने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज का खुलासा, 7 अभ्यर्थी गिरफ्तार
टोल पर अवैध वसूली कर रहा सुन्दर भाटी गैंग का सदस्य गिरफ्तार
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, छापा मारकर करोड़ों का इम्पोर्टेड शराब पकड़ा , एक गिरफ्तार 
पूर्व कर्मचारी ने महिला का अश्लील विडियो वायरल किया, मुकदमा दर्ज
सपा नेता की हत्या में फरार चल रहा भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता गिरफ्तार
कुत्ते ने महिला डॉक्टर के मुंह पर काटा, हालत गंभीर
ठग गिरोह का पर्दाफाश: व्यापारियों को नोट बदलने का लालच देकर ₹10 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहली बार पकड़ी 300 करोड़ की ड्रग्स
बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच हुआ संघर्ष, चली गोलियां
कुरियर में आपत्तिजनक सामान होने का दावा कर साइबर ठगो ने महिला से की लाखों की ठगी
मारपीट कर कैब लूटी , चलती कार से चालक को फेंका
बच्चों को छोड़ा ननिहाल, फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा