गलगोटियाज विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण परिवेश में आयोजित “राष्ट्रीय सेवा योजना” के सात दिवसीय कैंपों का हुआ समापन

गलगोटियाज विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण परिवेश में आयोजित “राष्ट्रीय सेवा योजना” के सात दिवसीय कैंपों का हुआ समापन

ग्रामीण परिवेश में चलाया स्वच्छता अभियान और पर्यावरण की सुरक्षा के लिये किया वृक्षारोपण।

ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी):गलगोटियाज विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण परिवेश में आयोजित “राष्ट्रीय सेवा योजना” के सात दिवसीय कैंपों का समापन हुआइन सभी कैंपों में कुल मिलाकर 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रत्येक कैंप में 50 विद्यार्थियों की संख्या थी। “राष्ट्रीय सेवा योजना” के ये सात दिवसीय कैंप ज़िला गौत्तम बुद्ध नगर के ग्रामीण परिवेश में चलाये गये। यूनिट-1 का कैम्प ग्राम अट्टा गुजरान में, यूनिट-2 का कैंप लाला लाजपतराय कन्हैया इन्टर कॉलेज दनकौर में, यूनिट-3 का कैंप ढकवला दनकौर में, यूनिट-4 का कैंप मोतीपुर मढ्ढैय्या में और यूनिट-5 का कैंप भट्टा पारसौल गाँव में चलाया गया। यूनिट-1 के प्रोग्राम ऑफ़िसर अरविंद कुमार, यूनिट-2 की डा० विन्नी, यूनिट-3 के डा० निरन्जन कौशिक, यूनिट-4 की कु० प्राँजलि मिश्रा और यूनिट-5 के प्रोग्राम ऑफ़िसर नबरून रॉय रहे। विश्वविद्यालय की एन एस एस शाखा के कॉरडिनेटर डा० आज्ञाराम पाण्डेय ने बताया कि इन सात दिवसीय शिविरों में विद्यार्थियों ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया है। उन्होंने गाँवों में जाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनी और प्रशासन के साथ मिलकर उनका समाधान भी कराया। विद्यार्थियों ने निम्नलिखित बिन्दुओं पर किये महत्वपूर्ण कार्य –

० नालियों की सफ़ाई करके चलाया स्वच्छता अभियान
० पर्यावरण की सुरक्षा के लिये किया वृक्षारोपण।
० ग्रमीणों को डिजिटल एवेयरनेश की दी जानकारी
० प्रशासन को बतायीं गरीब परिवारों की समस्याएँ।
इन सात दिनों में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी विद्यार्थियों से जाकर मिले। उप निरि़क्षक ट्रैफ़िक पुलिस अधिकारी राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को कैंपों में जाकर यातायात सम्बंधित नियमों की जानकारी दी और यातायात नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलाई। इस प्रकार से “राष्ट्रीय सेवा योजना” का ये सात दिवसीय आयोजन बहुत ही सफल रहा।
जब गलगोटियाज विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कैंप समापन के बाद गलगोटियाज विश्वविद्यालय पहुँच तो विश्वविद्यालय के वॉइस चॉसलर डा० के मल्लिकार्जुन बाबू , और प्रो वाइस चांसलर अवधेश कुमार आकर के विद्यार्थियों से स्वयं मिले। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और उनके इस सात दिवसीय कैंप के अनुभवों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ ली। विद्यार्थियों ने कहा कि हमको बहुत कुछ करने और सीखने को मिला है इन सात दिनों में। हम किसी भी परिस्थिति में अपने राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।
इस सफल आयोजन के लिये
विश्वविद्यालय के चॉसलर सुनील गलगोटिया ने सभी विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय की “राष्ट्रीय सेवा योजना” की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने अपने संदेश में कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना” के इन कैंपों का उद्देश्य देश की युवा पीढी को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना और भरतीय संस्कृति से जोडना है। देश का युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है।

यह भी देखे:-

शिव नादर विश्वविद्यालय ने सफलता पूर्वक किया 10K चैलेंज 2023 के पहले संस्करण का आयोजन
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ ने सेक्टर बीटा वन का किया दौरा, ग्रेनो को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने में निवा...
बाइडन ने 31 अगस्त को अफगानिस्तान से हटने पर जोर दिया, कहा- हर दिन बढ़ रहा सैनिकों पर हमले का खतरा
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया दीपावली महोत्सव, हुए विभिन्न कार्यक्रम।
फ्रेंच अपार्टमेंट में नई एओए का गठन
अब परिवहन सेवाएं बस एक "Hi" की दूरी पर – उत्तर प्रदेश में 24x7 व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू
ग्रेटर नोएडा: आवासीय सोसाइटी में व्यावसायिक गतिविधियों पर लगेगी रोक
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला उपाध्यक्ष
‘नियुक्ति फ्यूचर फेस्ट 2026’ से पहले स्किल वर्कशॉप का आगाज, 100+ छात्रों ने लिया हिस्सा
कविता के माध्यम से  बच्चों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के बारे में बताया 
आईआईआईटी लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति , भारत के विकास में लाभकारी है 5 डी: राष्...
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईशान कॉलेज मे समारोह का आयोजन
गौतमबुद्ध नगर: भारी बारिश को देखते हुए स्कूल बंद करने का आदेश
सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकली स्कूल चलो अभियान रैली
स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से जिला को जोड़ने का सपना साकार करेंगे: नरेन्द्र भाटी डाढ़ा
आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में होगा मार्केटनार 2023 का आयोजन