निकाय चुनाव : प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान अधिकारीयों को निष्पक्षता से चुनाव कराने की नसीहत

ग्रेटर नोएडा : आगामी निकाय चुनाव से पहले पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समय डीएम बी. एन सिंह ने कहा कि मतदान अधिकारी प्रत्येक दशा में निष्पक्षता और तटस्थता सुनिश्चित करेंगे और भय मुक्त होकर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराएंगे। किसी भी दशा में किसी भी व्यक्ति को चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने का मौका नहीं दिया जाएगा तथा कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी आपसी टीम भावना के साथ कार्य करें ।

भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर शैलेन्द्र भाटिया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पीठासीन अधिकारी और अन्य मतदान अधिकारी के द्वारा संपन्न किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया । उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी मतदान सामग्री प्राप्त करते समय मतदाता सूची, बैलेट पेपर और अन्य सामग्री का भली-भांति मिलान कर लें और मतदान स्थल पर पहुंच कर मतदान की तैयारी पूर्ण रूप से करे। सभी प्रपत्र सावधानी पूर्वक भरे।

मतदान स्थल पर उम्मीदवार ,पोलिंग एजेंट और उसका इलेक्शन एजेंट में से कोई एक ही व्यक्ति रह सकता है यह सुनिश्चित करें ।महिलाओं और पुरुषों की लिए अलग अलग लाइन होगी। मतदाता पर्ची पर केवल मतदाता का क्रमांक और उसका नाम होगा ।मतदाता पर्ची पर किसी भी दशा में दल का चुनाव चिन्ह या उम्मीदवार का नाम नहीं होगा। पीठासीन अधिकारी की डायरी बहुत सावधानी पूर्वक भरें तथा प्रत्येक 2 घंटे में मतदान की प्रगति का अंकन करें तथा इसकी जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी देते रहें। मतदान समाप्ति के बाद पूरी पोलिंग पार्टी एक साथ मतदान सामग्री जमा कराने जाएगी तथा कोई भी मतदान कर्मी तब तक नहीं जाएगा जब तक की सामग्री जमा नहीं हो जाती।

मतदान स्थल पर किसी भी दशा में प्रचार सामग्री नहीं लगाई जायेगी।पोस्टल बैलट की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया । निर्वाचन में ड्यूटी कर रहे निर्वाचन अधिकारी और कर्मी पोस्टल बैलट से मतदान करेगे। मतदान 26 नवंबर को प्रातः 7.30 से सांय 5.00 बजे तक होगा। पोलिंग पार्टी की रवानगी 25 नवंबर को नोएडा स्थित फूल मंडी फेस 2 से होगी ।मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने के लिए आवश्यक बताया। प्रशिक्षण के समय जिला विकास अधिकारी डॉ राम आसरे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राकेश चौहान अपर जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 15 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान
टाटा मोटर्स ने दी ओलंपिक खिलाड़ियों को ये दमदार कनेक्टेड कार
वेलफेस्ट इंडिया 2025: समग्र स्वास्थ्य की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम, आयुरयोग और एल्डरकेयर एक्सपो ...
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की सूरजपुर में हुई बैठक
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
कोविड अपडेट: यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
वृद्धाश्रम में दैनिक उपयोगी उपकरण व खाद्य सामग्री केनरा बैंक ने उपलब्ध कराया
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर अवेधनाथ का जन्मदिन मनाया
उत्तर प्रदेश दिवस–2026 की तैयारियों की समीक्षा, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
अखिल भारतीय किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
गांधी जयंती पर नन्हे बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, जी.डी. गोयंका स्कूल में सादगी और सत्य का संदेश गूंजा
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
भनौता में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल