प्राचीन बाराही मेला 5 अप्रैल से , आज हुआ भूमि पूजन

सूरजपुर में वर्षो से लगता चला आ रहा प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला-.2023, इस बार फिर अपनी उमंग व तरंग के साथ 05 अप्रैल.-2023 से  शरू होने जा रहा है। प्राचीनकालीन बाराही मेला-2023 की कडी में आज भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रातः10 बजे (यज्ञ) हवन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित आचार्य सुमित शुक्ला ने संपन्न कराया यज्ञ ब्रहमा के रूप में महंत स्वामी ब्रहम गिरी जी महाराज रहे  जब कि शिव मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान ने यज्ञमान के रूप में आहूति दी।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिव मंदिर मेला समिति अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान ने कहा कि सूरजपुर में हर वर्ष लगने वाला प्राचीन बाराही मेला.-2023, इस बार 05 अप्रैल.-2023 से लेकर 16 अप्रैल.-2023 तक आयोजित किया जाएगा और जिसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम आज, दिन गुरूवार, दिनांक 30 मार्च-2023 को संपन्न हो चुका है।

मेला समिति महामंत्री ओमवीर बैंसला ने कहा कि इस वर्ष. प्राचीनकालीन बाराही मेला.-2023, आगामी 05 अप्रैल.-2023 से लेकर 16 अप्रैल.-2023 तक आयोजित किया जाएगा। बाराही मेला.-2023 की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं  य

हां प्राचीन मंदिरों की रंगाई पुताई कर प्रति वर्ष की भांति सजाया जा रहा है बाराही मेले में इस बार भी लोगों के मनोरंजन के लिए मौत का कुआ, सर्कस, झूले आदि होंगे।

मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्राचीनकालीन बाराही मेले के इस तलाब में स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। इस मौके पर महंत ब्रहम गिरीजी महाराज, शिव मंदिर मेला समिति के संरक्षक श्रीचंद भाटी, अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल प्रधान, महासचिव ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठेकेदार, व्यवस्थापक रवि भाटी, सह व्यवस्थापक भीम खारी, सह व्यस्थापक तोलाराम,  सह व्यवस्थापक लीलू भगतजी, सह व्यवस्थापक धर्मवीर तंवर,सह मीडिया प्रभारी राजवीर शर्मा और सदस्यों के रूप में रूपेश चौधरी, अनिल कपासिया,राजपाल भडाना, महाराज सिंह उर्फ पप्पू, प0 राजेश ठेकेदार, सुभाष शर्मा तथा केडी गुर्जर, अमित भाटी, हरीश नागर, अनिल भाटी आदि पदाधिकारी और गणमान्यजनों ने भी (यज्ञ) हवन में आहूतियां दीं।

यह भी देखे:-

भरत मिलाप व रामराज्य की स्थापना के साथ श्रीरामलीला महोत्सव 2025 का हुआ विराम
किसान पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर से ग्राउंड रिपोर्ट: जाटों में सरकार से नाराजगी है, पर इतनी नहीं कि दू...
शहरी व गांवों के रखरखाव व स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होंगे 858 करोड़
ग्रेनो प्राधिकरण के अघिकारियों ने किया दौरा, बीटा - 1 सेक्टर की समस्या से हुए रूबरू
पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, दो पुलिसकर्मी नपे
श्री साईं अक्षरधाम मंदिर में आज शाम होगा फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प
5 खनन माफियाओं पर लगाया गया गैंगस्टर
लखनऊ की तर्ज पर ग्रेनो में भी बन सकता है लुलू ग्रुप का मॉल
पद्मावती बस्ती में संघ का जागरूकता कार्यक्रम: पंच परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण पर बल
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा द्वारा गोष्ठी, प्रदर्शनी और मौन जुलूस का आयोजन
“मनरेगा बचाओ – संविधान सम्मान पदयात्रा” को गांव-गांव मिला समर्थन, कांग्रेस ने तेज किया जनसंघर्ष
ग्रामीण पत्रकारिता ही असली भारत की तस्वीर है - रामपाल रघुवंशी
स्काउट एवं गाइड ने एस्टर पब्लिक स्कूल में हैंड वॉश जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया आयोजित
जनपद में 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक, ग्रेनो प्राधिकरण के सम्मुख रखी ये मांग
ईएमसीटी ज्ञान शाला ने जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़े बांटे