नवरात्र सप्ताह के पावन अवसर पर निकली महिला सशक्तिकरण रैली का समापन 

  • नवरात्र सप्ताह के पावन अवसर पर दिनांक 22.03.2023 से पूरब- पश्चिम मार्ग पर निकली महिला सशक्तिकरण रैली का आज दिनांक 29.03.2023 को पुलिस लाइन सूरजपुर से होते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन से भ्रमण करते हुये पुलिस लाइन में समापन
  • पुलिस कमिश्नर  लक्ष्मी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा पुष्पवर्षा कर महिला सशक्तिकरण रेली का भव्य समापन किया गया।

    उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में नवरात्र सप्ताह के पावन अवसर पर दिनांक 22.03.2023 से पूरब-पश्चिम मार्ग पर विंध्याचल धाम जनपद मिर्जापुर से प्रारंभ हुई महिला सशक्तिकरण रैली कल दिनांक 28.03.2023 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रवेश के दौरान, रैली का जेवर टोल पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती भारती सिंह सहित पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विशाल पांडेय, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री अशोक कुमार, एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह, थाना प्रभारी जेवर श्री मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी  सरिता सिंह व उपस्थित पुलिस बल ने पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया।

    उपरोक्त रैली आज दिनांक 29.03.2023 को समय करीब प्रातः 10ः00 बजे पुलिस लाइन सूरजपुर से होते हुए तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों सरीन फार्म, दुर्गा टाकीज, एल जी गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, तिलपता ,जेपी स्टेडियम गौर सिटी, किसान चौक, सेक्टर 70 तिराहा, थाना फेस 3 के सामने से, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर 37 होते हुए नोएडा जोन के अन्य स्थानों का भ्रमण करते हुये करीब 62 चिन्हित स्थानों से होते हुए समय करीब 5 बजे वापस पुलिस लाइन सूरजपुर पर समापन हुआ।

    पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर  लक्ष्मी सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण  समापन समारोह के संबोधन के दौरान समाज में भिन्न भिन्न प्रकार से अपना योगदान प्रदान कर रही महिला कर्मियों जैसे, डॉक्टर,आशा वर्कर, सफाई कर्मी आदि को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

    पुलिस कमिश्नर  लक्ष्मी सिंह सहित जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था  रवि शंकर छवि, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह, तीनो जोन के डीसीपी, प्रभारी डीसीपी मुख्यालय, डीसीपी ट्रेफिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारिगण द्वारा पुष्पवर्षा व उत्साह वर्धन कर महिला सशक्तिकरण रैली का भव्य समापन किया गया।

यह भी देखे:-

गौसेवक राहुल गुर्जर नरौली द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्राधिकरण, मानी गई मांगे,आंदो...
कल का पंचांग, 30 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
बाबा खाटूश्याम के संकीर्तन में राम नाम से रिझे हनुमान
बाल देख-रेख संगठनों को डीएम मनीष कुमार वर्मा का निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, जानिए
राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना 20 हजार से कम हुए मामले, 206 दिन में सबसे कम एक्टिव केस
साइट-4 रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, विजय महोत्सव 23 सितम्बर से
डीयू एडमिशन : पहली कटऑफ में ही रिकॉर्ड 36 हजार दाखिले, आज आएगी दूसरी लिस्ट
भूजल सप्ताह के समापन पर बोले डीएम बी.एन. सिंह ने कहा : मनुष्य के लिए अनमोल है भूजल , इसे बचाएं
दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी से 1.86 करोड़ परिवारों को मिला...
ग्रेटर नोएडा में सभी पानी की टंकियों की होगी सफाई, शेड्यूल जारीग्रेटर नोएडा में सभी पानी की टंकियों ...
बुद्ध पूूर्णिमा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया
अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिव...
केक काटकर, दीप जलाकर दनकौर मंडल भाजपा ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया 
सोसायटियों के इनर्ट वेस्ट और गांव व सेक्टरों का कूड़ा उठाने का इंतजाम जल्द
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
यूपीसीडा और चिटहैरा व अन्य गांवों के किसानों के बीच हुई बैठक , इन मुद्दों पर बनी सहमति