आईआईएमटी कॉलेज पहुंचे सोलर मैन ऑफ इंडिया, एनर्जी स्वराज यात्रा अभियान के बारे में दी जानकारी

 ग्रेटर नोएडा:    सोलर मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी अपनी एनर्जी स्वराज यात्रा अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह  में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रोग्राम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस दौरान कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने चेतन सिंह सोलंकी का तुलसी पौधा और राधा-कृष्ण की मूर्ति  देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सोलर मैन ऑफ इंडिया यानी चेतन सिंह ने आईआईएमटी परिसर के कृष्णा हॉल  में ‘जलवायु परिवर्तन और सोलर एनर्जी को लेकर कई बिंदुओं पर एक व्याख्यान दिया। एनर्जी स्वराज यात्रा को लेकर उन्होंने छात्रों से कहा कि यह पॉलिसी नहीं, प्रोजेक्ट नहीं, स्कीम नहीं, बल्कि जन आंदोलन है। सब उसमें भागीदारी करें। इसलिए करें कि अपने बच्चों के लिए जीने लायक धरती छोड़कर जाएं। अस्तित्व का केंद्र सौर ऊर्जा है और इस केंद्र पर हमें फिर से स्थापित होना होगा.” उन्होंने आगे बताया कि  हमें 100 फीसदी जीवन सोलर एनर्जी से चलाना होगा। उसका कोई विकल्प नहीं है। जलवायु परिवर्तन हो चुका है, इसलिए हमें कोयला, डीजल, पेट्रोल और गैस को बंद करना होगा। फिर हमारी ऊर्जा की जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी करेंगे।

एनर्जी स्वराज यात्रा और बस  को लेकर विस्तार से बतायाः- उन्होंने कहा कि 11 सालों की यात्रा का पूरा सफर वे इसी बस में करेंगे। उन्होंने बताया यह बस मेरी यात्रा के साथ यात्रा के उद्देश्य को भी पूरा करेगी। इसमें आगे की ओर बैठक व्यवस्था है जिसे बिस्तर में बदला जा सकता है। बीच के हिस्से में किचन और बाथरूम है।

पीछे की ओर मीटिंग रूम कम ऑफिस है। इसमें पंखे, टीवी, लाइट, इंडक्शन, एयरकंडीशनर और सीसीटीवी कैमरा सहित करीब 30 उपकरण लगे हैं। ये सभी सौर ऊर्जा से चलते हैं। बस की छत पर सोलर प्लेट्स लगाई गई है। बस में सौर ऊर्जा से चलने वाली एक साइकिल भी रखी गई है।

कार्यक्रम के दौरान आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि किसी भी सामाजिक कार्य के लिए सरकारों की मदद जरूरी है, उनकी पॉलिसी जरूरी है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है, वह तभी ठीक होगा, जब हम लोग सरकार के साथ मिलकर, अपने बच्चों के प्रति कर्तव्य समझकर इसे ठीक करें, तभी ये बदलाव आ सकता है। इस मौके पर कॉलेज के सभी डॉयरेक्टर, डीन, फैक्लटी सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आईटीएस डेंटल काॅलेज के एमडीएस विद्यार्थियों का नया सत्र प्रारम्भ
अब मायावती के ड्रीम स्कूल फीस वृद्धि पर अभिभावक भड़के, किया प्रदर्शन
7X वेलफेयर टीम व नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक 
लॉयड इनक्यूबेशन सेल से जुड़े स्टार्टअप्स ने स्टार्टअप महाकुंभ में बटोरी सुर्खियाँ
एनआईईटी कॉलेज में “वेल्डिंग तकनीकी में विकास” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन
जीएनआईओटी एवं लूसियाना स्टेट युनिवर्सिटी, श्रेवपोर्ट, यूनाइटेड स्टेट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ता...
आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय इवोल्यूशन एक्सपो-22 कल से
सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस
वक्फ कानून और बंगाल हिंसा पर राष्ट्रचिंतना की 26वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन, अधिवक्ता मणि मित्तल को मि...
जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में पीजीडीएम के नए छात्र-छात्राओं के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रो...
जी.डी. गोयंका स्कूल में विश्व शांति दिवस पर नन्हे कदमों से बड़ा संदेश
आईआईएमटी कॉलेज समूह में मनाया गया  विश्व पृथ्वी दिवस
गलगोटिया यूनिवर्सिटी : एनसीसी कैडेट्स ने फिट इंडिया मूवमेंट के समर्थन में निकाली साइकिल रैली, लोगों ...
गौतम बुद्धा आई०टी०आई० नोएडा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के डीन प्रो0 डॉ0 राजीव मिश्रा "कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी एजुकेटर ऑफ द ईयर" से सम्...
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने किया जिला जेल का शैक्षणिक दौरा, न्याय व्यवस्था की जमीनी हकीकत से ...