बुधवार को 31और आवासीय भूखंडों की हुई ई-नीलामी

–रिजर्व प्राइस से 174 फीसदी अधिक कीमत पर बिका सेक्टर दो का भूखंड
–रिजर्व प्राइस से 31 भूखंडों की कीमत 24.78 करोड़, अब 64.58 करोड़ मिलेंगे
–एसबीआई पोर्टल के जरिए 30 मार्च तक चलेगा भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना का बुधवार को भी ऑनलाइन नीलामी गई। चौथे दिन 31 भूखंडों का ऑनलाइन ऑक्शन हुआ। रिजर्व प्राइस से इन भूखंडों की कीमत लगभग 24.78 करोड़ रुपए थी, लेकिन ऑनलाइन ऑक्शन से ये भूखंड 64.58 करोड़ रुपए में बिके हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर संपत्ति विभाग ने बीते 20 जनवरी को 166 आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की थी। इस योजना में 162 वर्ग मीटर से लेकर 738 वर्ग मीटर एरिया तक के भूखंड शामिल किए गए हैं। ये भूखंड ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 2, सेक्टर चाई थ्री, फाई थ्री, डेल्टा टू, डेल्टा थ्री, सिग्मा 2, सिग्मा वन में स्थित हैं। रविवार से इन भूखंडों का एसबीआई पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ऑक्शन हो रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने बताया कि बुधवार को 31 भूखंडों का ऑनलाइन ऑक्शन हुआ। ये सभी 220 वर्ग मीटर के भूखंड हैं। एसीईओ ने बताया कि सेक्टर दो स्थित 220 वर्ग मीटर का एक भूखंड निर्धारित रिजर्व प्राइस से लगभग 174 फीसदी अधिक दर पर बिका है। इस भूखंड की रिजर्व प्राइस 83.16 लाख रुपए तय की गई थी, लेकिन यह भूखंड 2.18 करोड़ रुपए में बिका है। रिजर्व प्राइस से 155 फीसदी अधिक दर पर बिका है। इसी तरह सेक्टर 2 स्थित एक अन्य भूखंड भी रिजर्व प्राइस से 155 फीसदी अधिक दर पर बिका है। इस भूखंड की रिजर्व प्राइस लगभग 79.20 लाख रुपए थी, लेकिन यह भूखंड लगभग 2.16 करोड़ रुपए में बिका है। उन्होंने बताया कि इन सभी 31 भूखंडों की रिजर्व प्राइस के हिसाब से 24.78 करोड़ रुपए थी, लेकिन ये सभी भूखंड रिजर्व प्राइस से अधिक कीमत पर बिके, जिसके चलते अब प्राधिकरण को 90 दिनों में 64.58 करोड़ रुपए की प्राप्ति होगी। आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही आवंटियों को पजेशन भी दे दिया जाएगा। आनंद वर्धन ने बताया कि शेष बचे हुए भूखंडों का ऑक्शन 30 मार्च को भी होगा।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया का मार्गदर्शन व अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा नया भारतः स...
जहांगीरपुर में बंदरों से परेशान हैं,कस्बेवासी व व्यापारी
नाबालिक छात्रा के साथ बलात्कार करने वाले को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से सदमे में है स्टार्स
आईआईएमटी की बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कॉम्युनिकेशन की छात्रा ने सीसीएसयू में किया टॉप
वाराणसी में आज ‘मोदी-मोदी’: पूर्वांचल को मिलेगी कई परियोजनाओं की सौगात
गलगोटिया विश्वविद्यालय को कृषि विज्ञान में मिली प्लेटिनम रेटिंग
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रोम लाइसेंस, अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रमाणपत्र; नागरिक उड...
प्रेम-प्रसंग में बना हत्या का प्लान: पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका को स्कॉर्पियो से कुचला, आरोपी दंपति...
बाराही मेले में बनी चौपाल पर ग्रामीण जनजीवन पर आधारित चीजों की दिखाई दे रही है, झलक
स्ट्रीट लाइट की शिकायत मिलने पर 24 घंटे में हो ठीक करें-एसीईओ
यमुना प्राधिकरण की 77 वीं बोर्ड बैठक संपन्न, आवंटियों और किसानों को मिले ये फायदे , पढ़ें पूरी खबर
भांजी से दुष्कर्म के मामले में दोषी मिली कठोर सजा
कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्षय में होगा भव्य नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन
सोसाइटी के क्लब हॉउस जिम एरिया में लगी आग , मचा हड़कंप, निवासियों ने जताई नाराजगी
बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी शबाना कुरैशी ने किया नामांकन