डॉ. मयंक अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के मेरठ जिला अध्यक्ष

आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महानगर मेरठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह निर्णय आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में लिया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मयंक अग्रवाल हमेशा से सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। वह समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। अब आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी को एक नई जिम्मेदारी दी गई है। हमें इस बात का यकीन है कि डॉ. मयंक अग्रवाल अपने कुशल नेतृत्व से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महानगर मेरठ को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। समाज एवं राष्ट्रीय हितों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे और अपने समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं एक नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि संगठन की तरफ से मेरठ का जिला अध्यक्ष मुझे बनाया गया है। मैं सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस काम के लिए मुझ पर विश्वास जताया। इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री रामकुमार तायल, इं. लोकेश चन्द्रा, बी. एम. गुप्ता, अनिल गोपाल गर्ग सहित अनेक अग्रबन्धु उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटी में प.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप...
गौतमबुद्धनगर के डीएम के सीयूजी नंबर हैक कर साइबर अपराधी ने प्रयागराज के डीएम को किया फोन, एक साल बाद...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 2 दिवसीय वाराणसी दौरा,15 मार्च को काशी विश्वनाथ में करेंगे पूजन
ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की सभी हाउसिंग सोसायटियों में हाईकोर्ट का आदेश नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने क...
पीएम मोदी: सेमीकॉन इंडिया का आयोजन सही समय पर, भारत बनेगा सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का भरोसेमंद भागीदार
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सदस्यों ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण
देश में कोरोना महामारी बेकाबू , पहली बार एक दिन में ....
यूपी बोर्ड के टापर्स छात्रों को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया सम्मानित
GatiShakti-National Master Plan: पीएम ने किया शुभारंभ, जानिए क्या है ये और इसके फायदे
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के चलते इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए विका...
Kisan Andolan: जब झज्जर में मंच पर छात्रा ने राकेश टिकैत से पूछा सवाल, '26 जनवरी की हिंसा का जिम्मेद...
Tokyo Olympics: आज से शुरू होगा 'खेलों का महाकुंभ', कब-कहां और कैसे देखें उद्घाटन समारोह की LIVE स्ट...
Sardardham Bhavan Inauguration: पीएम मोदी बोले- दुनिया के देश जहां पिछड़ गए, वहीं भारत आगे बढ़ रहा ह...
यूपी में चलता रहेगा आंधी-पानी का सिलसिला, आज उत्तरी इलाकों में बारिश के आसार
अगले माह सुप्रीम कोर्ट में हो जाएंगी छह न्यायाधीशों की कमी, जानें कौन हो सकते हैं अगले चीफ जस्टिस
इंडिया एक्सपो मार्ट में 12 अक्टूबर से हैंडीक्राफ्ट मेला , नार्थ ईस्ट पर होगा फोकस