गौतमबुद्धनगर के सत्येंद्र सिसोदिया को बनाया गया भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष

Greater Noida: 25 मार्च 2023 के रात्रि में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के द्वारा उत्तर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ,महामंत्री ,मंत्री व प्रदेश के दायित्व के साथ-साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर जिले के सत्येंद्र सिसोदिया को बनाया गया है।पूर्व में सत्येंद्र सिसोदिया गौतमबुद्धनगर जिला के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सत्येंद्र सिसोदिया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं ,और जमीनी स्तर पर कार्य करते रहे हैं सत्येंद्र सिसोदिया को कुशल संगठन कर्ता के रूप में जाना जाता है ।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को बनाया जाएगा यह चर्चा जोरों पर थी,परंतु वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़े वर्ग से आते हैं, उनका संबंध पश्चिमी उत्तर प्रदेश से है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने सत्येंद्र सिसोदिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। सामाजिक समीकरण को संतुलित करना भी भाजपा का उद्देश्य है।

पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष।भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चर्चा है कि मोहित बेनीवाल आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बिजनौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी कर सकते हैं।

सुरेंद्र नागर और पंकज सिंह को भी गौतमबुद्धनगर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है पूर्व में भी दोनों नेता प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

जिला अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र होने की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार जानकारी मिल रहा है कि अगले सप्ताह जिलाध्यक्ष का घोषणा किया जा सकता है।जिसे लेकर जिले के भाजपा नेताओं में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि भाजपा सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए गौतम बुध नगर जिले से पुनः किसी पिछड़े वर्ग के नेता को जिला अध्यक्ष बना सकता है।ब्राह्मण समाज से आने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता भी अपनी दावेदारी मजबूती से कर रहे हैं। अगले हफ्ते उम्मीद जताया जा रहा है,तय हो जाएगा कि जिले का नया भाजपा अध्यक्ष कौन होगा।

यह भी देखे:-

सैमसंग का 5 कैमरे वाला धांसू फ़ोन, जल्द होगा लांच
खतरे की घंटी : पराली के धुएं ने बिगाड़ दी दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज और गिरेगा स्तर
दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
इलेक्रामा-2020 की शानदार शुरुआत - 1300 से अधिक प्रदर्शकों ने किया दुनिया को ऊर्जा देने वाले इनोवेशंस...
ग्रेटर नोएडा: एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में किया गया हिन्दी प्रतियोगिता ”मंथन” का आयोजन
मौलाना कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, अवैध धर्मांतरण और हवाला फंडिंग का है आरोप
गौतमबुद्ध नगर पुलिस : कोतवालों के क्षेत्र में फेरबदल, दो कोतवाल लाइन हाजिर
थम नहीं रहा सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद, गुर्जर परिषद ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण :  आईआईटीजीएनएल की टाउनशिप को पीएम ने दी अलग पहचान
ग्रेटर नोएडा: नेह नीड़ फाउंडेशन मेरठ उठायेगा ग्रेटर नोएडा के सात बच्चों की आवासीय शिक्षा का खर्च
यूपी: यूपी विधानसभा की साइट को बनाया निशाना, हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, केस दर्ज
पहली बार टॉप इंटरनेशनल बाइक रेसिंग मोटोजीपी ग्रिड 2023 - राइडर प्रोफाइल यहां देखें
अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दे :एसीपी
कैप्टन के तेवर: नए संगठन को खड़ा करेंगे अमरिंदर, पंजाब के इन नाराज नेताओं को लाएंगे सा
हीरो की नई 125 ग्लैमर बाइक, होंडा SP125 और शाइन को देगी टक्कर
LPG Price Hike: महंगाई के झटके के साथ हुई नए महीने की शुरुआत, बढ़े गैस सिलिंडर के दाम