पिता-भाई के खून का बदला कृपाल की हत्या कर लिया, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडाः जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव थोरा में मंगलवार की देर रात कृपाल नाम के किसान की हत्या कर दी गयी थी। जेवर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होने अपने पिता और भाई के खून का बदला लेने के लिए कृपाल (48 वर्ष ) की ईंट से कुचलकर कर हत्या कर दी थी। हत्यारोपियों को शक था मृतक कृपाल उनकी भी हत्या कर देगा। इससे पहले वो कुछ कर पाता हत्यारोपियों ने कृपाल को मौत के घाट उतार दिया। इधर पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में एसपी ग्रामीण सुनीति ने बताया कृपाल की लाश बुधवार को गांव थोरा में वनवारीपुर रोड पर पड़ी मिली थी। । मृतक के बेटे ने विरेंद्र समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी । जेवर पुलिस ने शुक्रवार की रात 8 बजे गांव बंकापुर के बिजली घर के पास नामज़द दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी विरेंद्र निवासी पिसावा जिला अलीगढ़ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी दोस्ती थोरा गांव के कपिल से हो गई। कपिल के कहने पर ही उसने कृपाल की हत्या की थी। वही कपिल ने बताया कि मृतक कृपाल ने 3 साल पहले उसके चाचा मुख्तियार की जमीन को बहला फुसलाकर बिकवा दिया था। इसका विरोध कपिल के पिता गिरिराज ने किया था। जिसके रंजिश में कृपाल ने गिरिराज की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कृपाल जेल चला गय। कुछ समय पहले वह छूट कर आया और गिरिराज के दूसरे बेटे दिनेश की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। कपिल ने बताया उन्हें आभास हुआ कृपाल अब उसकी और उसके छोटे भाई की हत्या करने के फ़िराक में था। कृपाल ने कपिल के परिवार को मारने की धमकी दी थी। बस तभी से कपिल ने कृपाल के हत्या की योजना बना ली। इसमें उसने अपने एक दूसरे दोस्त विरेंद्र को शामिल कर लिया। उसके साथ मिलकर मंगलवार की रात कृपाल को जंगल की ओर ले गया और वहां उसको शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने मिलकर ईट पत्थर से सर कुचल कर कृपाल की हत्या की दी और फरार हो गए. पुलिस इस मामले को ब्लाइंड मर्डर केस के मान कर चल रही थी जिसके सुलझने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

यह भी देखे:-

रेजिडेंट से मारपीट करने का आरोपी बाउंसर गिरफ्तार
युवती को अगवा चलती कार में गैंग रेप
मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट
बेख़ौफ़ बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर की लूट
होटल मालिक के हत्या मामले में चार पर एफआईआर दर्ज
शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा का झांसा देकर 2 लाख 90 हजार रुपए की ठगी
फर्जी दस्तावेज के आधार पर करोड़ों की जमीन का करवाया बैनामा, दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अज्ञात का लहूलुहान हालत में शव मिला
चोरों ने भाजपा नेता की बकरी चुराई, खोज में जुटी पुलिस
कूड़े के ढेर में मिला 6 माह का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी
 बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध  शराब के साथ  तस्कर दबोचा 
बेलगाम लूटेरों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बरपाया कहर, पढ़ें पूरी खबर
बीजेपी की सभा में शामिल होने गए परिवार के घर लाखों की चोरी
एटीएम कार्ड बदल हज़ारों की ठगी
भारी मात्रा में गांजा के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर 
विशेष अभियान के तहत दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद