पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में उठी मांग, ओबीसी समाज से माफी मांगे राहुल गांधी

आज जिला गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मे अन्य पिछड़ा वर्ग समाज सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें पिछड़े वर्ग की गुर्जर,जाट,यादव,पाल,सुनार,लुहार,कुम्हार आदि अनेकों जातियों के हजारों लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक हरिओम बैंसला व सह-संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज नागर ने बताया कि कार्यक्रम मे पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लोगो ने शिरकत की।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण व विशिष्ठ अतिथि के रूप मे लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री व गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री कुँवर बृजेश सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र सिंह नागर ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए डॉ के लक्ष्मण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद सरकार ने पिछड़े समाज के लोगो के सामाजिक,आर्थिक विकास के लिए बहुत प्रयास किये है। पिछड़े समाज के पढ़े लिखे युवाओ को रोजगार देकर उनको आत्मनिर्भर बनाया गया है।

जिला प्रभारी मंत्री कुँवर बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार पिछड़े वर्ग के स्वाभिमान का सम्मान करती है। पिछड़े वर्ग से आने वाले महापुरुषों का हमेशा हमने सम्मान और आदर किया है।

कार्यक्रम की अध्य्क्षता कर रहे राजसभा सांसद सुरेन्द्र नागर ने कहा कि पिछड़े वर्ग की आबादी 60 प्रतिशत होने के बाद भी पूर्व की सरकारों ने पिछड़े वर्ग को सत्ता मे ना के बराबर भागीदारी दी। ये पिछड़े समाज के खिलाफ अन्याय है। सुरेन्द्र नागर व डॉ के लक्ष्मण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पिछड़े समाज के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि यह पिछड़े समाज का अपमान है जिसे पिछड़ा समाज कतई सहन नही करेगा।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक राहुल गांधी पिछड़े समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी पर समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगते है तब तक उनके खिलाफ पूरे देश प्रदेश प्रत्येक जिले गाँव गाँव ,घर घर तक आंदोलन चलाकर विरोध किया जायेगा ।। मंच का कुशल संचालन भूपेंद्र मास्टर ने किया ।

इस अवसर पर ओमपाल प्रमुख,बिजेंद्र प्रमुख,ईश्वर प्रमुख,ईश्वर मावी,हरेन्द्र नागर,करतार निठोरा, भूपेंद्र मास्टर रवि भदोरिया,जितेंद्र भाटी,वीरपाल प्रधान,रामनिवास यादव,यशवीर यादव,राजकुमार चौधरी,राजवीर मावी,अनिल बैंसला,राजवीर मावी,अमित मुखिया, अमित भाटी, सुशील प्रधान,महेंद्र प्रधान,अनिल प्रधान,राजे कसाना,चैनपाल प्रधान,सुमित बैसोया,जयप्रकाश प्रजापति,रजनी तोमर,राहुल नागर,मास्टर मनोज नागर आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

लोकतंत्र का गला घोट रही है प्रदेश सरकार: श्याम सिंह भाटी
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला दिशा और संकल्प
जीरो पीरियड का लाभ सभी आवंटियों को दिया जाये- नवाब सिंह नागर
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झंडा बिक्री के लिए स्टॉल का उद्घाटन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देखी "फुले" फिल्म, सामाजिक बदलाव के संदेश से हुए भावुक
ग्रेटर नोएडा में सपा की पीडीए जन पंचायत, महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर ...
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला महासचिव
भाजपा कार्यालय में मनाई गई गाँधी जयंती
पाकिस्तान आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक को लेकर सुधीर भाटी ने सेना को किया सलाम, कहा- पाकिस्तान को दिखा ...
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि
केन्द्र में गठबंधन सरकार बनी तो मजदूर को दी जाएगी श्रमिक सम्मान निधि
विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मलित हुए डॉ. महेश शर्मा
कुलदीप सिंह सेंगर पर तोड़ी योगी ने चुप्पी
भाजपा का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर” 7-8 मार्च को ग्रेटर नोएडा में
बवेरियन संसद में संदीप मारवाह सम्मानित
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का सरकार पर तीखा हमला: “जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान, समस्...