प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला सूरजपुर में 5 अप्रैल से, रागनियों के साथ-साथ होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर में सैकडों वर्षो से ऐतिहासिक गौरवपूर्ण परंपरागत अपनी भारतीय सभ्यता एंव संस्कृति को सजोए हुए ऐतिहासिक बाराही मेला-2023, नई उमंग के साथ ग्रामीण परिवेश में तैयार है। अब पुनः इस बार 05 अप्रैल-2023 से लेकर 16 अप्रैल-2023 तक प्राचीनकालीन बाराही मेला-2023 आयोजित किया जा रहा है।

प्राचीनकालीन बाराही-2023 को आयोजित करने वाली शिव मंदिर मेला समिति ( पंजीकृत ) सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण बैठक बाराही मेला प्रांगण में आहूत की गई है।

इस बैठक की अध्यक्षता शिव मंदिर मेला समिति ( पजी0 ) सूरजपुर के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान ने की और संचालन महामंत्री ओमवीर बैंसला ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान ने कहा कि सूरजपुर में वर्षो से लगता चला आ रहा प्राचीनकालीन बाराही मेला इस बार फिर 05 अप्रैल-2023 से लेकर 16 अप्रैल-2023 तक आयोजित किया जा रहा है और जिसकी सभी तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी मेले में राजस्थानी लोकनृत्य, गीत संगीत के साथ साथ रागनियों की श्रृंखला चलेगी।

बच्चों के मनोरंजन के लिए कठपुतली शो, नट कला,मौत का कुआ, सर्कस, जादूगर शो और विभिन्न प्रकार के झूले भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। शिव मंदिर मेला समिति ( पजी0 ) के महामंत्री ओमवीर बैंसला ने बताया कि सूरजपुर में हर वर्ष लगने वाला प्राचीन बाराही मेला.-2023, इस बार पुनः आयोजित किया जाएगा। बाराही मेला.-2023 का आयोजन 05 अप्रैल.-2023 से लेकर 16 अप्रैल.-2023 तक किया जाएगा और जिसकी सभी तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 11 दिवसीय इस बाराही मेले मेंं शाम को स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा रागिनयां प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं लोक संस्कृति मंच पर राजस्थान से आने वाले कलाकारों द्वारा गीत और नृत्य की प्रस्तुति जिसमें बीन पार्टी, कच्ची घोडी और उंट की सवारी आदि होगी। उन्होंने कहा कि मेले में खानपान व सामान के लगभग 200 स्टाल लगाए गए है। बाराही मेला समिति मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि इस बार लगने वाले बाराही मेला.-2023 की तैयारियां पूरे जोर शोर से शुरू कर दी है। यहां प्राचीन मंदिरों की रंगाई पुताई कर प्रति वर्ष की भांति सजाया जा चुका है। शिव मंदिर मेला समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने कहा कि बाराही मेले में आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पूर्व भांति की गई है, जहां लोग अपने वाहन पार्क कर मेले का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही बाराही मेले में प्रवेश के लिए दो मुख्य प्रवेश द्वार होंगे जिनमें एक कसबे के अंदर से आता है। नोएडा दादरी रोड से बर्फ खाना के पास से प्रवेश कर मेला स्थल तक पहुंचा जा सकता है। जब कि दूसरा प्रवेश द्वार सूरजपुर पुलिस चौकी और देवला के बीच नोएडा दादरी रोड पर है, जहां से लोग अपने वाहनों द्वारा पार्किंग स्थल पर पहुंच कर मेला स्थल पर प्रवेश पा सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर मेला समिति अथवा वॉल्येंटरों से संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर बाराही मेला समिति संरक्षक श्रीचंद भाटी, अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान, महामंत्री ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठेकेदार, सहसचिव विनोद भाटी, उपाध्यक्ष जगदीश भाटी एडवोकेट, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, सह मीडिया प्रभारी लीलू भगतजी और राजवीर शर्मा, व्यवस्थापक रवि भाटी, व्यवस्थापक भोपाल ठेकेदार, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र देवधर, प्रचार मंत्री पवन जिंदल,सह व्यवस्थापक धर्मवीर तंवर, व्यवस्थापक महाराज सिंह उर्फ पप्पू, उप प्रचार मंत्री हरि किशन, सह व्यस्थापक ब्रहम सिंह नागर, सह व्यस्थापक तोलाराम, सह व्यस्थापक देवेंद्र देवधर और सदस्यों में सतपाल शर्मा एडवोकेट, प0 शिवदत्त आर्य, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, राजपाल खटाना, रूपेश चौधरी, भंवर सिंह बैसोया, अनिल कपासिया, अज्जू भाटी, देवा शर्मा, हरि शर्माए राजकुमार नागर, सुभाष शर्मा, रामौतार गर्ग, विशाल गोयल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

यामाहा के 400 ग्राहकों ने ट्रैक पर राइडिंग का अनुभव लिया
ग्रेटर नोएडा : व्यापार मंडल की मंडलीय बैठक हुई संपन्न
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जारी किया 988 हिस्ट्रीशीटर की सूची
मूलभूत सुविधाओं से मरहूम है ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र : आईआईए
जीएल बजाज और विप्रो ने उद्योग "उत्कृष्टता केंद्र" के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
शारदा विश्वविद्यालय में 6-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ
भूगर्भ जल प्रबंधन पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
गौतमबुद्ध नगर : विधान सभा चुनाव व्यय खर्च मामला, इन उम्मीदवारों ने समाधान दिवस में भाग नहीं लिया, म...
राज्य महिला आयोग की सदस्य आगामी 15 अक्टूबर को करेंगी महिला जनसुनवाई
एमएसएमई के सशक्तिकरण हेतु RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
जनपद गौतमबुद्ध नगर के उद्योग बंधुओं की समस्याओं को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा गंभीर
अनुसूचित जाति जन जाति अधिवक्ता संघ के सचिव बने एडवोकेट धर्मेंद्र जयंत
आदर्श युवा समिति ने मनाई शहीद भगत सिंह जयंती
जेपी इंटरनेशनल स्कूल इंटरेक्ट क्लब के अलंकरण समारोह का आयोजन
टैम्पो पलटने से 1 की मौत, 3 घायल
राजेन्द्र प्रजापति बने प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव