ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में आवारा कुत्तों का आतंक , बीटा 1 में बच्ची को घसीटते हुए ले गया कुत्ता, कई जगह काटा

ग्रेटर नोएडा: यहाँ के विभिन्न सेक्टरों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है । सेक्टर बीटा एक के ब्लाक सी में रहने वाली डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने कई जगह पर काट लिया। बच्ची की दादी ने बताया कि वह खेल रही थी। उसके बाबा भी बाहर दरवाजे पर ही बैठे हुए थे। आवारा कुत्ता आया और उसने उसके कई जगह पर काट लिया।

जब तक उसके दादा कुत्ते को भगाने के लिए भागे तो वह बच्ची को घसीटते हुए ले गया। अगर बाबा दरवाजे पर बैठे नहीं होते तो बच्ची के साथ कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। बच्ची के बाबा ने बताया कि आवारा कुत्ते को भागने पर वह भी गिर गए और उनके भी कई जगह पर चोट आई है। बच्ची की मां ने बताया कि बिटिया बहुत डर गई है। वह किसी के पास तक नहीं जा रही है। सेक्टर में आए दिन आवारा कुत्तों का शिकार बच्चे और बुजुर्ग बन रहे है।

इस मामले में एक्टिव सिटिज़न ग्रुप के सदस्य हरेंद्र भाटी ने कहा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ये आवारा कुत्ते बच्चों व बुजुर्गों को आए दिन काटते रहते हैं। आज तो हद हो गई डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते अपने मुँह में भरकर ले जा रहे थे बच्चे के दादा दादी ने कुत्ते का पीछा किया उसके बाद बच्चे को रोड पर छोड़कर कुत्ते भागे बच्चे को बचाने मे दादा ओर दादी के पैर में भी चोट लग गयी।

ये भी निकल कर सामने आया है जब भी आवारा कुत्तों को सेक्टर के बाहर छोड़ने के लिए ले जाते है तो कुछ पशु प्रेमी आकर इसका विरोध करने लगते है। कोई अधिकारी भी इस समस्या पर कोई कदम उठाते है तो उनकी शिकायत पशु प्रेमी कर देते है।

आवारा कुत्तों के आए दिन काटने से सेक्टर के लोग दहशत में है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ते आक्रामक व्यवहार कर रहे है। बड़ों के साथ अब कुत्ते छोटे बच्चों को भी अपना शिकार बना रहे है। इससे सेक्टर में बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं पार्क में आवाजाही करने से भी डर रहे हैं।

यह भी देखे:-

चेरी काउंटी में महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम का आभास, पवित्र जल से हुआ विशेष स्नान
ग्रेटर नोएडा : क्रिसमस का जश्न, प्रार्थना सभा के लिए सेंट जोसफ चर्च सज कर तैयार
2 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर हाथरस में तैयारियां जोरों पर
दिल्ली में 3 और लोगों की मौत के बाद डेंगू से मरने वालों की संख्या हुई 9, कुल मामले बढ़कर 2,700 के पा...
डायल 100 में तैनात एचसीपी को एसएसपी लव कुमार ने किया सस्पेंड, पढ़े
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेताओं पर व्याख्यान श...
भाकियू के संस्थापक स्व0 चौधरी टिकैत की मनायी गयी पुण्यतिथि
जीवन और भाग्य में सकारात्मक बदलाव का संकल्प: ब्रह्माकुमारीज़ का 21 दिवसीय राजयोग मेडिटेशन कोर्स 3 जन...
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) का जल्द होगा शुभारम्भ, तारीख तय : सूत्र , पढ़ें पूरी खबर
भारतीय जनता पार्टी जेवर विधानसभा में चुनाव कार्यशाला का आयोजन
कल का पंचांग, 20 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
अनिश्चितकालीन धरना देंगे छात्र एवं अभिभावक : रोहित बैसोया
3सी' पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने गौतमबुद्ध नगर समेत 31 प्रत्याशियों की सूची जारी की
दनकौर में  कुड़ा-घर को हटाए जाने को लेकर‌ किसान एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन