भगत सिंह बलिदान दिवस पर पैदल मार्च, विधायक सांसदों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें: चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के मोजर बीयर गोल चक्कर से जिला मुख्यालय सूरजपुर तक करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में पैदल मार्च निकाला। भगत सिंह बलिदान दिवस पर पैदल मार्च निकालकर प्रदेश में सामान शिक्षा समान चिकित्सा कानून बनवाने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र निगम को सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि प्रदेश में निजी स्कूल एवं निजी अस्पतालों में आम जनमानस के साथ लूट मचा रखी है जिसके विरोध में भगत सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। भगत सिंह बलिदान दिवस पर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार से मांग की भारत को भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है तो प्रदेश में सामान शिक्षा एवं सामान चिकित्सा कानून तत्काल बनाया जाए। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि समान शिक्षा,चिकित्सा कानून बनने पर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में चपरासी से लेकर जिलाधिकारी तक के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें जहां मेरे देश के गरीब किसान मजदूरों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार में विधायक मंत्रियों के चिकित्सा भत्ता तत्काल बंद किए जाएं। चिकित्सा के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार को सांसद विधायक मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिवार जनों का इलाज भी उनके क्षेत्र में आने वाले सरकारी अस्पतालों में होना चाहिए। ताकि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों एवं सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहतर हो सके। उन्होंने कहा अगर यह कानून जल्द नहीं बना तो आंदोलन प्रदेश के 75 जिलों में किया जाएगा।

इस दौरान- संस्थापक सदस्य आलोक नागर प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूंण मुन्नीलाल नागर, दीपक शर्मा , मा.दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, हरेंद्र कसाना, शिवकुमार कसाना, कुलबीर भाटी, जितेंद्र भाटी, अनुज कसाना, यतेंद्र नागर, मनोज एडवोकेट, शशांक तोंगड़, नीरज भाटी, गगन, सत्यवीर भाटी, मोहित नागर, मेघराज,पिरोज भाटी, रतनपाल, ब्रह्म प्रधान,लेखराज, रणपाल नागर, प्रताप, अभिषेक, मिंदर एडवोकेट, सौरभ, नरेंद्र, सूबेराम, दर्शन नागर, दीपक, रिंकू नागर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भाजपा युवा मोर्चा व सपा के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत के दौरान उड़ाई नियमों की धज्जियाँ 
क्षमावाणी महापर्व पर बिलासपुर में जैन समाज ने किया भण्डारा
नशीला लड्डू खिलाकर ईरिक्शा और नगदी चोरी
बच्चों के विवाद में दो गुटों में पथराव, दस घायल
सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे किसान .... 
ग्रेटर नोएडा: दनकौर के पीपलका गांव मे दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे ,कई लोग घायल
बृजेश भाटी बने राष्ट्रीय प्रवक्ता व आलोक नागर बने  प्रदेश मीडिया प्रभारी
जयंती पर याद किए गए पंडित जनेश्वर मित्र
ग्रीन बेल्ट व रोड की सर्विस पर कूड़ा फेंकना पड़ा महंगा, ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाई पेनाल्टी
फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप
जिलाअधिकारी गौतमबुद्धनगर के पद पर नहीं रहना चाहता हूं: बीएन सिंह
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति लगाने की मांग
भाजपा नेता एडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढा के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशौदिया सांसद डॉ. म...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने TCS CodeVita प्रतियोगिता में वैश्विक सफलता हासिल की
15वीं मिनी (अंडर 11) नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में जिले के 2 खिलाड़ियों का चयन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्ल्‍ड डेयरी समिट (IDF WORLD DAIRY SUMMIT 2022) का उद्घाटन, कहा न...