प्रवेश पत्र से वंचित छात्रों के फैसले को न्यायालय ने रखा सुरक्षित

Greater Noida:

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के B.tech, MBA, MCA के प्रथम वर्ष के छात्रों से जुड़े फैसले को न्यायालय ने सुरक्षित रखा है। उल्लेखनीय है कि 20 मार्च से एकेटीयू के द्वारा प्रथम वर्ष के लिए परीक्षा आयोजित किया जा रहा है,जिसमें जीएल बजाज कॉलेज के B.tech, MBA, MCA के सैकड़ों छात्रों को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके वजह से परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर छात्रों का एक समूह न्यायालय में गया है, जिसमें सुनवाई के उपरांत जानकारी के मुताबिक फैसले को सुरक्षित रखा गया है।
कॉलेज प्रबंधन पर आरोप है कि मान्यता से अधिक सीटों पर दाखिला लिया है।

एकेटीयू विश्वविद्यालय के वर्तमान वाइस चांसलर आलोक राय ने बताया कि यह मामला अभी न्यायालय में है और मेरे जानकारी के अनुसार न्यायालय के द्वारा फैसले को सुरक्षित रखा गया है।

जीएल बजाज कॉलेज के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने हमसे बातचीत करते हुए बताया कि हम सभी छात्र काफी परेशान हैं और दुविधा में हैं। छात्र ने बताया कि मैंने जीएल बजाज कॉलेज में अगस्त माह में दाखिला करवाया था, बारहवीं कक्षा के परीक्षा में 93 फ़ीसदी अंक प्राप्त हुआ था,जिसके आधार पर हमारा दाखिला हुआ था, प्रथम सेमेस्टर में हमारी उपस्थिति 90% से अधिक है और सभी परीक्षाओं में जो कॉलेज के द्वारा आयोजित किया गया था,उसमें भी अच्छे नंबर प्राप्त हुए हैं, परंतु अभी हमें प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ। जिसके वजह से परीक्षा नहीं दे पा रहा हूं। साथ ही छात्र ने यह भी जानकारी दिया कि कॉलेज के द्वारा जो सिम है उस पर हमारा पंजीयन संख्या बदल दिया गया है। जब सिम पर बदले हुए पंजीयन संख्या को लेकर हमने सवाल किया तो हमें कॉलेज प्रबंधन के तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। छात्र ने बताया कि फैसले को सुरक्षित रखा गया है,जिसे लेकर हम लोगों को कहा गया है कि उम्मीद है बहुत जल्द न्यायालय के द्वारा फैसला आएगा।

विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री पारस चौधरी ने कहा कि हमने AKTU विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से संपर्क किया है,जो न्यायालय का फैसला आएगा उस पर नजरें जमाए हुए हैं। छात्र हित के लिए हम हर तरह के कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

यह भी देखे:-

सेंट जोसफ विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'क्रिसमस डे'
Delhi AQI Today: वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, एक्यूआई लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में
गौतमबुद्ध नगर : हाईस्कूल में वैभव नागर तो इंटरमीडिएट में अनुभा नागर ने टॉप किया, दोनों बनना चाहते ह...
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब--परम्परा द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग का एनजीओ विजिट कार्यक्रम
मयंक अग्रवाल को मिला डॉ. राजेंद्र प्रसाद अवार्ड फॉर इम्पैक्ट एजूकेशनिस्ट 2019
गलगोटियास विश्वविद्यालय में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित उद्यमिता पर संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन
मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा विश्व ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष्य...
शारदा यूनिवर्सिटी के लिए आज गर्व का दिन, शिक्षा विभाग द्वारा जारी टॉप 100 की सूची में शामिल
Up Board Result 2022 गौतमबुद्ध नगर : दीपांशु तोंगड़ 12 वीं तो अक्षित शर्मा 10 वीं के टॉपर बने , दी...
शासन को सौंपी रिपोर्ट: फर्जी शिक्षक भर्ती व भुगतान में वित्त सेवा के अफसरों की बर्खास्तगी तय
सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जि...
तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़ना होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन बना डीएसटी का प्रयास केंद्र, स्टार्टअप के लिए 3 करोड़ रुपये...
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मनाया गया नर्सरी ग्रेजुएशन दिवस
विद्यांतरिक्ष 2024: छात्रों को स्वस्थ और सफल बनने का संदेश, एक्यूरेट ग्रुप में ओरिएंटेशन कार्यक्रम क...