सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित सामूहिक सूर्य अर्घ्य के साथ होगा भारतीय नववर्ष का स्वागत

  • ‘संस्कार भारती’ दिल्ली प्रांत द्वारा सूर्य उदय के समय का विशेष स्थापित कार्यक्रम ‘भारतीय नववर्ष उत्सव’
  • इस वर्ष मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण कथा युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे

नई दिल्ली, 20 मार्च: संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत, चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक अर्घ्य के साथ ‘भारतीय नववर्ष उत्सव’ का आयोजन सूरघाट, यमुना तट, वजीराबाद में कर रहा है। भारतीय नववर्ष का स्वागत करने के संदर्भ में यह एक अनोखा कार्यक्रम है जो भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संवर्धन करता है। इस वर्ष मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण कथा युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे; मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख श्री नरेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि विश्वास नगर के विधायक श्री ओमप्रकाश शर्मा होंगे। समाज के विभिन्न वर्गों से बालक-महिला-पुरुष सहभागी होकर भारतीय नववर्ष का स्वागत करेंगे।

प्रातः 5:30 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के साधकों द्वारा संगीत-नृत्य प्रस्तुतियों के साथ सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य देकर भारत और विश्व के मंगल और कल्याण की कामना की जाएगी। देश की विविधता और एकता को उजागर करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों में अदिति गर्ग (ध्रुपद गायन), पंथोबी जागोई मारुप (मणिपुरी डांस समूह), संदीप शजर (कवि), विकास बाबू (शहनाई वादन) तथा प्रख्यात चित्रकारों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों की लाइव पेंटिंग मुख्य आकर्षण होगी।

संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार ने बताया कि भारतीय नववर्ष हम सबके जीवन में नई आशा और उल्लास ले कर आता है तथा इसकी शुरुआत रचनात्मकता एवं सकारात्मकता के साथ करने की हमारी पुरातन परंपरा रही है। हमारे लिए यह भी प्रसन्नता का विषय है कि भारत के हमारे सांस्कृतिक वैभव को संपूर्ण विश्व के समक्ष गौरवशाली ढंग से उभारने के प्रयास सफलता प्राप्त कर रहे हैं। संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत इस भारतीय सांस्कृतिक पर्व में सबको सादर आमंत्रित करती है ताकि हम अपनी सनातन परंपराओं से परिचित हों और उनके संरक्षण-संवर्धन में सहभागी बनें।

कार्यक्रम की संयोजक सुश्री आरती अरोड़ा और सह-संयोजक श्री प्रदीप गुप्ता ‘जालीवाले’ हैं।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी का काशी दौरा: बाबतपुर से रिंग रोड तक रहेगा उत्सव का माहौल, कल पहुंचेंगे सीएम योगी
ग्रामों के विकास से देश सम्पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर होगा : धीरेन्द्र सिंह
दिल्ली के हालात : अस्पतालों में 80 फीसदी बेड फुल, पोस्ट कोविड मामलों की बाढ़
Weather Update 5 August: दिल्ली-यूपी और हरियाणा में अगले कुछ घटों में हो सकती है बारिश
UP Election 2022: यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की पार्टी
जनपद के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख क...
शौर्य बने मिस्टर तो प्रेरणा बनी मिस गलगोटिया
अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग
अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल हुईं गायिका अनुराधा पौडवाल
शातिर मेवाती बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई
दादरी कांग्रेस प्रत्याशी भाटी चोटीवाला ने ट्विटर स्पेस पर  नेफोवा के सदस्यों को वादों का का शपथ पात्...
पब्लिक इण्टर कालेज जहाँगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
EURO 2020 Winner: 52 साल के बाद इटली ने जीता यूरो कप, खिताबी मैच में इंग्लैंड को मिली हार
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर-नोएडा में दो दिवसीय गुर्जरी कार्निवल का शुभारम्भ
पालतू कुत्तों के मालिकों की लापरवाही: हमलावर कुत्ते ने 3 साल की बच्ची पर किया हमला, बच्ची हुई घायल