ग्रेनो प्राधिकरण ने 22 संस्थागत भूखंडों की योजना की लांच

-पंजीकरण व ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा मंगलवार से ही शुरू
-पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अप्रैल व प्रोसेसिंग फीस 13 अप्रैल तक
–सभी 22 प्लॉट बिके तो ग्रेनो प्राधिकरण को मिलेंगे 1200 करोड़

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संस्थागत भूखंडों की योजना (स्कीम कोड-INS-01/2023) मंगलवार को लांच कर दी है। इसमें कुल 22 भूखंड शामिल किए गए हैं। इस योजना में ऑनलाइन पंजीकरण 21 मार्च से ही शुरू हो गए हैं। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है, जबकि पंजीकरण की फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है और डॉक्यूमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 17 अप्रैल है। इन भूखंडों का ऑक्शन के जरिए आवंटन किया जाएगा। इन भूखंडों के आवंटन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लगभग 1200 करोड़ रुपए की आमदनी होने का अनुमान है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में निवेश को बढ़ावा देने और प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी तरह की संपत्तियों की स्कीमें लाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए अब संस्थागत विभाग ने भी 22 भूखंडों की योजना लांच कर दी है। प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस स्कीम में नर्सरी स्कूल, हायर सेकेंड्री, हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी और वोकेशनल इंस्टीट्यूट के भूखंड शामिल किए गए हैं। ये भूखंड ओमीक्रॉन 3, पाई-टू, म्यू, सेक्टर-3, सेक्टर-12, नॉलेज पार्क-5, टेकजोन-टू, नॉलेज पार्क-3, टेकजोन 4, नॉलेज पार्क -1 और सेक्टर-1 में स्थित हैं। ये भूखंड 1200 वर्ग मीटर से लेकर 3.32 लाख वर्ग मीटर एरिया तक हैं। इस स्कीम की समस्त जानकारी सहित ब्रोशर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट ( http://www.greaternoidaauthority.in/) और भारतीय स्टेट बैंक के वेब पोर्टल (https://etender.sbi/) पर अपलोड कर दिया गया है। इस स्कीम में पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पंजीकरण व ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा मंगलवार से ही शुरू हो गई है। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है, जबकि पंजीकरण की फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है और डॉक्यूमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 17 अप्रैल है। भूखंडों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए होगा। अगर ये सभी 22 भूखंड आवंटित हो जाते हैं, तो ग्रेटर नोएडा में दो विश्वविद्यालय सहित नर्सरी स्कूल, हायर सेकेंड्री व वोकेशनल इंस्टीट्यूट और हॉस्पिटल और खुल सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अनुमान है कि इन भूखंडों के आवंटन से रिजर्व प्राइस पर भी प्राधिकरण को लगभग 1200 करोड़ रुपए की आमदनी हो जाएगी। इन सभी भूखंडों पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश होने और 05 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का भी अनुमान है। इस बारे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षे़त्र में ग्रेटर नोएडा की खास पहचान है। इन भूखंडों पर हॉस्पिटल और शिक्षण संस्थान खुलने से नागरिकों को और सुविधा हो जाएगी। उनको बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

यह भी देखे:-

6 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को मिली कोर्ट से कठोर सजा
समस्त महाजन द्वारा दिल्ली में नया कार्यालय शुरू, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीवदया और गौसेवा...
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का आदेश रद्द
आसमान में उड़ान की विजय गाथा, भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की कहानी
रिठौरी के होनहार भाई-बहन ने उत्तर प्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो-दो मेडल, किया क्षेत्र और स्क...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित की गयी स्पेशल असेंबली गणेश चतुर्थी
एक्सीडेंट के बाद ट्रक में लगी आग
WhatsApp पर कौन-कौन है ऑनलाइन, बिना ऐप खोले ऐसे करें पता
राष्ट्र सेविका समिति का विराट पथ संचलन 24 अप्रैल को
वाराणसी में कोरोना: सुबह मिले 351 संक्रमित, सिर्फ अप्रैल में सामने 3048 नए मामले
आज का पंचांग , 7 जुलाई 2020 , जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त
एसीईओ ने डेल्टा 2 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्या को लेकर की चर्चा
ईडी ने पूर्व बसपा एमएलसी की 1097 करोड़ की सात चीनी मिलें जब्त कीं
विदेश में परचम लहराकर देश लौटे विश्व चैंपियन गोल्फर अर्जुन भाटी का हुआ जोरदार स्वागत
वाराणसी: अबकी बार, महिलाओं की सरकार, 233 गांव में ग्राम प्रधान बनेंगी महिलाएं, जानें OBC और SC के लि...
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले