गलगोटियाज विश्वविद्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सातवें दीक्षांत समारोह करेगे शिरकत
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सातवें दीक्षांत समारोह करेगे शिरकत
ग्रेटर नोएडा (खालिद सैफी):सोमवार को गलगोटियाज विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रेस कांफ्रेंस विश्व विद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह के संबध में आयोजित की गई ।
प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर विश्व विद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि मगलवार को विश्व विद्यालय के सातवे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे साथ ही उन्होंने बताया की मुख्य अतिथि अपने हाथों से विद्यार्थियों को पदक और डिग्रियाँ प्रदान करने के साथ-साथ अपने जीवन के बहुमूल्य अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साँझा करेंगे।इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विश्वविद्यालय के चॉसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि गलगोटियाज विश्वविद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में नये से नये आयामों की स्थापना कर कर रहा है। चाहे वो उच्च कोटि की शिक्षा की गुणवत्ता की बात हो और चाहे वो विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास बात हो। उन्होंने अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हम सदैव इस सबके लिये कृत संकल्पित हैं। सीइओ ध्रुव गलगोटिया ने बताया कि हमारे सभी फ़ैकल्टी मैम्बर्स उच्च शिक्षा प्राप्त और बहुत ही कठिन परिश्रमी हैं। आज विश्वविद्यालय को “नैक ए प्लस” जैसी बड़ी उपलब्धी मिलना हमारे सभी फ़ैकल्टी मैम्बर्स के कठिन परिश्रम का परिणाम है। वाइस चांसलर डा० के मल्लिकार्जुन बाबू ने कहा कि हम अपने विश्वविद्यालय में होनहार प्रतिभाओं और गरीब और असहाय विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करते हैं। जिससे वो उच्च शिक्षा प्राप्त करके राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकें।
कुलाधिपति सलाहकार डा० रेनु लूथरा ने कहा कि आज विद्यार्थियों को चाहिए कि वो अनुशासन में रह कर विद्या अध्ययन करके भारत की महान संस्कृति का अवलंबन करें। और दुनिया में भारत का गौरव बढायें। पूरा देश आज उम्मीद भरी निगाहों से युवाओं की ओर देख रहा है। उप कुलपति डा० अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी ओर कहा कि विद्या सबसे अमूल्य धन है। आप विद्याध्ययन करके नीतिवान और चरित्र वान बनें।विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नितिन गौड ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का सच्चा निर्माता है और विद्यार्थी राष्ट्र का सच्चा कर्णधार है। आज 21वीं सदी के श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना इन दोनों के ही हाथों में है।
यह भी देखे:-
नोएडा एयरपोर्ट के चारों ओर पेरिफेरल रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू
यूपीआईटीएस 2025 के दूसरे दिन रिकॉर्ड फुटफॉल, MSME सत्र और भारत-रूस व्यापार संवाद ने बटोरी सुर्खियाँ
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
आईईसी कॉलेज में उद्यमिता विकास पर सेमिनार: छात्रों को मिले करियर के नए अवसर!
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ को बीडब्ल्यू एजुकेशन 40 अंडर 40 द्वारा शीर्ष शिक्षा प्रभावक के रूप मे...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बैंक लूटेरा
खोदना कलां की अवैध कालोनी पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर, प्राधिकरण ने करीब 150 करोड़ रुपये की ...
सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता मे यूपी को कोई पदक नही, निराश खिलाड़ियों का आरोप अधिकारियों और खेल विभाग की ल...
वियतनाम बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी के रेक्टर प्रो थिच नहत तु का गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय दौरा, सहयोग के न...
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को शत् शत् नमनः सुनील गलगोटिया
सात बिंदुओं के जरिए सीएम योगी ने नीति आयोग की बैठक में रखी यूपी की उपलब्धियां
गरीब निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन संपन्न
स्क्रैप माफिया रवि काना महिला मित्र संग थाईलैंड में गिरफ्तारः लंबे समय से नोएडा पुलिस कर रही थी तलाश...
कल का पंचांग, 10 अप्रैल 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दनकौर बाईपास सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन
Weather Updates Today: यूपी-हरियाणा और बिहार में आज बरसेंगे मेघा
