गलगोटिया विश्विद्यालय में सातवां दीक्षांत समारोह कल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे मुख्य अतिथि
ग्रेटर नोएडा : गलगोटियाज विश्वविद्यालय में आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कल 21 मार्च 2023 को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में होने वाले जानकारी दी गई । इस दीक्षांत समारोह में कल मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी पहुँच रहे हैं। मुख्य अतिथि अपने हाथों से विद्यार्थियों को पदक और डिग्रियाँ प्रदान करने के साथ-साथ अपने जीवन के बहुमूल्य अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे।
पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि गलगोटियाज विश्वविद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में नये से नये आयामों की स्थापना कर कर रहा है। चाहे वो उच्च कोटि की शिक्षा की गुणवत्ता की बात हो और चाहे वो विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास बात हो। उन्होंने अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हम सदैव इस सबके लिये कृत संकल्पित हैं। सीइओ ध्रुव गलगोटिया ने बताया कि हमारे सभी फ़ैकल्टी मैम्बर्स उच्च शिक्षा प्राप्त और बहुत ही कठिन परिश्रमी हैं। आज विश्वविद्यालय को “नैक ए प्लस” जैसी बड़ी उपलब्धी मिलना हमारे सभी फ़ैकल्टी मैम्बर्स के कठिन परिश्रम का परिणाम है। वाइस चांसलर डा० के मल्लिकार्जुन बाबू ने कहा कि हम अपने विश्वविद्यालय में होनहार प्रतिभाओं और गरीब और असहाय विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करते हैं। जिससे वो उच्च शिक्षा प्राप्त करके राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकें।
कुलाधिपति सलाहकार डा० रेनु लूथरा ने कहा कि आज विद्यार्थियों को चाहिए कि वो अनुशासन में रह कर विद्या अध्ययन करके भारत की महान संस्कृति का अवलंबन करें। और दुनिया में भारत का गौरव बढायें। पूरा देश आज उम्मीद भरी निगाहों से युवाओं की ओर देख रहा है। उप कुलपति डा० अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी ओर कहा कि विद्या सबसे अमूल्य धन है। आप विद्याध्ययन करके नीतिवान और चरित्र वान बनें।विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नितिन गौड ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का सच्चा निर्माता है और विद्यार्थी राष्ट्र का सच्चा कर्णधार है। आज 21वीं सदी के श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना इन दोनों के ही हाथों में है।
