कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने वाला एक गिरफ्तार, एक फरार

  • अलग-अलग डिनॉमिनेशन के 38,220 जाली नोट बरामद

 

ग्रेटर नोएडा  (मनोज भाटी ):  घर में बैठकर कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का कारोबार करने वाले एक शख्स को कोतवाली बादलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है. गिरफ्तार किये गये आरोपी के कब्जे से अलग-अलग डिनॉमिनेशन के 38,220 जाली नोट बरामद किए हैं और इन नोटों को छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, कागज, मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

पुलिस की गिरफ्त में खडे अब्दुल रकीब पुत्र नेक मोहम्मद को कोतवाली बादलपुर पुलिस ने एक इनपुट पर जीटी रोड छपरौला स्थित साई होटल के पास गिरफ्तार किया किया.  एडीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया पुलिस को सूचना मिली कुछ लोगों नकली नोटों छापने का काम कर रहे है, सूचना के आधार थाना बादलपुर पुलिस ने अब्दुल रकीब को साई होटल के पास जीटी रोड छपरा से गिरफ्तार किया. जो मूल रुप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान समय में दिल्ली के गाजीपुर में अपने साथी पंकज के साथ मिलकर कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का काम कर रहा था. पंकज मौके से फरार होने में सफल हो गया गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है उसे भी से गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी देखे:-

बंद बोरे में युवती का शव मिलने से सनसनी
मारा गया कच्छा बनियान गिरोह का सरगना डकैत , यूपी एसटीएफ नोएडा ने किया ढेर
एडमिशन दिलाने के बहाने घर बुला, जबरन दुष्कर्म के आरोप मे पीएफ का असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार
कम्पनी के मालिक से मांगी रंगदारी , पहुंचे हवालात
चाचा-भतीजे पर फावड़ा से वार, एक की मौत, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर
शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा का झांसा देकर 2 लाख 90 हजार रुपए की ठगी
सिपाही की काली करतूत पर ग्रामीणों ने की धुनाई, हुआ सस्पेंड
फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बारह बाइक बरामद
विभिन्न जगहों से 56 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद
दादरी पुलिस ने किया अवैध मिट्टी खनन के आरोप में तीन को गिरफ्तार
जानिए कैसे, कासना पुलिस ने व्यापारी को लूटने से बचाया, चार लूटेरों को दबोचा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में घूस लेता हुआ चपरासी कैमरे में कैद
वारदात : बदमाशों ने युवक को गोली मार बैग लूटा
यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
नोएडा : शातिर भूमाफिया गिरफ्तार