कोहरे का कहर : अज्ञात वाहन के टक्कर से बच्ची की मौत

ग्रेटर नोएडा। एनसीआर क्षेत्र में छाये कोहरे के चलते बीती रात को दादरी के जीटी रोड पर बाइक पर सवार होकर जा रहे एक परिवार के चार लोग सड़क हादसे के शिकार हो गये। इस घटना में एक 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

थाना दादरी के एसएचओ रामसेन सिंह ने बताया कि बीती रात पवन अपनी पत्नी सीमा तथा बेटी जिया व दिया के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुर्जा से दादरी जा रहे थे। गांव बील अकबरपुर के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डाॅक्टरों ने 14 वर्षीय दिया को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में घायल पवन, सीमा व जिया की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में धार्मिक रामलीला का भूमि पूजन सम्पन्न, आधुनिक मंचन की तैयारी शुरू
किन समस्याओं व मांगों को लेकर एक बार फिर सीईओ ग्रेनो से मिले किसान, पढ़ें पूरी खबर
किसान सभा में बताया गया, पराली जलाने पर है रोक
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सम्पन्न हुआ धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम
दिल्ली में 3 और लोगों की मौत के बाद डेंगू से मरने वालों की संख्या हुई 9, कुल मामले बढ़कर 2,700 के पा...
ग्रेनो प्राधिकरण CARNIVAL के INVITATION CARD पर क्यों मचा बवाल, पढ़ें पूरी खबर
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने किया वृक्षारोपण,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश राणा ने ग्रेनो प्राधिकरण में बैठक कर लिया ये निर्णय, क्या कहा देखें VID...
बजट 2020 पर होम बायर्स (नेफोमा) की प्रतिक्रिया पढ़ें
न्यायालय के आदेश पर सरकारी डॉक्टर और वकील पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला है 2021 का बजट - प्रो. मनीष शर्मा
सूरजपुर में आदर्श रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन
किसान एकता संघ की हुई बैठक,कई वर्ष से बंद रास्ते को खुलवाया
रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित
बाराही मेला 2025 का 12वां दिन: लोक संस्कृति, भक्ति और समाज सेवा की त्रिवेणी में डूबा सूरजपुर
चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च