ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, शब्दमधु पत्रिका 2023 का विमोचन

ग्रेटर नोएडा : आज शहर के शारदा विश्विद्यालय में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शब्द मधु पत्रिका का विमोचन व फूलों से होली खेली गई।

कार्यक्रम की शुरूआत राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, ग्रेटर नोएडा के पूर्व चेयरमैन बृजेश कुमार, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह , शारदा विश्विद्यालय चांसलर पी.के. गुप्ता, संयुक्त सचिव भारत सरकार दीपक अग्रवाल, आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस लव कुमार, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चंदेल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

दीप प्रजव्वलन

 


इसके बाद शब्दमधु पत्रिका वार्षिकांक 2023 का विमोचन किया गया।

शब्द मधु पत्रिका का विमोचन

 


कार्यक्रम में शारदा विश्विधायालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, होली पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया ।


 


मथुरा से आये कलाकारों ने मयूर नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया।



इस अवसर पर शिक्षा , स्वास्थ, चिकित्सा के क्षेत्र में और शहर के विकास, मानव सेवा, पशु सेवा, प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया ।

दीपक अग्रवाल IAS , संयुक्त सचिव, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार को विकास पुरुष सम्मान से नवाजा गया। ग्रेटर नोएडा के सीईओ व हाल में वाराणसी कमिश्नर रहते उन्होंने विकास के कई कार्य किये हैं ।


 


लव कुमार IPS, (वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात) को गौतमबुद्ध नगर में एसएसपी रहते कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए उल्लेखनीय व सरहानीय कार्य करने पर क़ानून व्यवस्था प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया।


 


पी.के. गुप्ता, चांसलर, शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य करने पर शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।



डॉ. जी.सी. वैष्णव, वरिष्ठ चिकित्सक को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर चिकित्सा गौरव सम्मान दिया गया।



डॉ. अमित गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट व मधुमेह रोग विशेषज्ञ को स्वास्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चिकत्सा जागरूकता सम्मान से नवाजा गया।



ज्योति सिंह को मानव’सेवा सम्मान से नवाजा गया। पेशे से एक निजी स्कूल में शिक्षिका व एसएचओ नॉलेज पार्क विनोद कुमार सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची को फीडिंग कराकर उसकी जान बचाई थी। इस नेक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।



समाज सेवी राहुल गुर्जर को गौ सेवा के लिए पशु सेवा सम्मान दिया गया।



अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल की 10 वीं की छात्रा अंजलि सिन्हा को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने पर प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। अंजलि ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर निबंध लिखा था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उन्होंने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था।



इसके अलावा सोशल वेलफेयर के तहत ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा महिला शक्ति उत्थान मंडल को गरीब युवतियों के सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई।


 


कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नगर , कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, ग्रेटर नोएडा के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश कुमार, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मोहित बेनीवाल, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी  प्राधिकरण के तमाम अधिकारी, पुलिस अधिकारीगण , ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों के अधिकांश आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और फेडरेशन के अध्यक्ष, तमाम उद्यमी सामाजिक कार्यकर्ता, महिला संगठन आदि मौजूद रहे।


यह भी देखे:-

पंखे से लटककर कारोबारी ने दी जान
सोशल मीडिया पर सतर्कता से आत्महत्या के मामलों को रोका, गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय प्रयास
गौतमबुद्ध नगर पुलिस चौकी प्रभारियों के तबादले
रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एनजीओ "गूंज" में किया एक दिवसीय इंटर्नशिप दौरा
जी डी गोयंका स्कूल ग्रेटर नोएडा के वार्षिकोत्सव में पंचतत्वों की भव्य प्रस्तुति, छात्रों ने मंत्रमुग...
नवागत एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान  ने संभाला पदभार 
फॉर्च्यूनर  की टक्कर से बाइक में लगी आग , छात्र-छात्रा हुए घायल  
नोएडा-ग्रेनो के इन दुकानों का सरसों तेल, दूध -दही, पानी का नमूना फेल, प्रशासन ने ठोका जुर्माना
जीरो पॉइंट से किसान एकता संघ के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना
ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (जीएनकैप) ने भारत में शुरू किया ‘स्टाॅप द क्रैश’ अभियान
UPSSSC PET 2021: जान लीजिए अगले 7 महीने में आपको किन भर्तियों में शामिल होने का मिल सकता है मौका
ग्रेनो टोस्टमास्टर क्लब की बैठक , प्रस्तुतीकरण कौशल तेज करने का मिला मौका
UNCCD कॉप-14: ग्रेटर नोएडा में आयोजित 12 दिवसीय कार्यक्रम में 196 देशों के 3 हजार अंतरराष्ट्रीय प्र...
हुसैनीवाला से दादरी तक निकलेगी प्रेरणा यात्रा, सांसद व जनप्रतिनिधियों संग जय हो संस्था पहुंचाएगी शही...
जेवर विधायक और यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने पेश किया विकास का खाका
थाना इकोटेक-3 का वार्षिक निरीक्षण: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिए सख्त निर्देश, उत्कृष्ट पुलिसकर्...