घरेलू व कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देश पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मारझेल रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर में 50 रुपए तथा कमर्शियल सिलेंडर में 350.50 रुपए की वृद्धि कर बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गैस की बढ़ी हुई कीमतों को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गई तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता “भाजपा हराओ महंगाई हटाओ”, “महंगाई पर हल्ला बोल”, “गैस की कीमत कम करो, केंद्र की और प्रदेश की सरकार जनविरोधी सरकार है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार से इसका कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार का गरीब मध्यमवर्गीय,किसान,जवान, महिलाओं,युवाओं की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बॉबी प्रधान, एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर, महिला जिलाध्यक्ष राधा रानी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना, उदय नागर, सलोनी सोलंकी, सर्वेश शर्मा, कपिल भाटी, विक्की गौतम, पुनीत मावी, इमराना सैफी, आशा रावल, राजेश यादव, अभिषेक शर्मा, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, सीपी सिंह आदि कांग्रेसी शामिल हुए।

यह भी देखे:-

भाजपा ने देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया, निकाला मौन जुलूस
राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आगरा जायेंगे सपाई
भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए एक माह में एक करोड़ वैक्सीन लगवाएगी योगी सरकार
बीजेपी के प्रदेश मंत्री सतेन्द्र नागर ने डॉक्टर अलका गुर्जर को दी शुभकामनाएं,पार्टी के शीर्ष नेतृत्व...
अन्ना आन्दोलन को करप्शन फ्री इण्डिया देगा समर्थन
नोएडा : कांग्रेसियों ने धूम-धाम से मनाया सोनिया गाँधी का जन्मदिन
पुलिस उत्पीड़न से आम आदमी त्रस्त : राजकुमार भाटी
एबीवीपी ने डूसू चुनाव 2017 के लिये अपना पैनल घोषित किया
ग्रेटर नोएडा: सपा ने मनाया लोकसभा उपचुनाव जीत का जश्न, बंटी मिठाईयां
कोरोना से लड़ना भी है और विकास कार्य भी संचालित करना है : सीएम योगी 
अर्पित तिवारी बने भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के उपाध्यक्ष
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को भाजपा ने बनाया हरियाणा चुनाव सह प्रभारी
नोएडा फूल मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
ग्रेनो प्राधिकरण की अनदेखी के कारण गांवों की हो रही है दुर्गति : राजकुमार भाटी, समाजवादी पार्टी ने क...