आईआईएमटी के दो कॉलेज में फैक्ल्टी डेवलपमेंट का आयोजन

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक और आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ में फैक्ल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का समापन आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यअतिथियों का स्वागत पॉलिटेक्निक के डॉयरेक्टर प्रोफेसर उमेश कुमार और कॉलेज ऑफ लॉ की निदेशिका डॉ.मोनिका रस्तोगी ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। पॉलिटेक्निक में राष्टीय प्रत्यायन बोर्ड यानी( एनबीए) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि रहे गौतमबुध विश्वद्धालय के प्रो. डॉ. नावेद जेद रिजवी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) की स्थापना वर्ष 1994 में एआईसीटीई अधिनियम की धारा 10 (यू) के तहत इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकीप्रबंधनफार्मेसी में डिप्लोमा से स्नातकोत्तर स्तर तक तकनीकी संस्थानों द्वारा पेश किए गए कार्यक्रमों की गुणात्मक क्षमता का आकलन करने के लिए की गई थी। वहीं कॉलेज ऑफ लॉ में मुख्य अतिथि सीएस प्रिति ग्रोवर ने कहा कि शिक्षा किसी देश के तीव्र विकास को बढ़ावा देने में एक मौलिक मार्गदर्शक भूमिका निभाती है। राष्ट्रीय समृद्धि और राष्ट्रीय विकास की नींव के रूप मेंशिक्षा किसी देश की प्रगति के लिए एक स्थिर गति प्रदान कर सकती है। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिनव सक्सेना,डॉ. नाहिद मुश्तफा, अमित मिश्रा सहित कॉलेज के अनेक लोग मौजूद रहे। 

यह भी देखे:-

दादरी क्षेत्र में सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आरसीसी रोड का किया लोकार्पण 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने TCS CodeVita प्रतियोगिता में वैश्विक सफलता हासिल की
होम बायर्स के हक में यूपी सरकार की पहल स्वागत योग्य - नेफोवा, उठाये चंद सवाल
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई
बी एल एस वर्ल्ड स्कूल में अंडर 14 इंटर-सोसाइटी फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सराहनीय प्रयास
GNIOT: फ़ैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला में मानवीय मूल्यों के विषय पर हुई चर्चा
गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का ऑपरेशन कर डॉक्टर ने बचाई जान
आईआईएमटी मेगा जॉब फेयर में 1500 छात्रों ने लिया भाग
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
जानिए आज का गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट
समृद्धि ने नेशनल स्केटिंग में जीता गोल्ड
सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में पाँच दिवसीय एडवांस्ड लेग्ड रोबोट्स: कार्यशाला का आयोजन
योग और स्वास्थ्य , वात निरोधक समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
MNC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर में आपदा प्रबंधन फेमेक्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन