अवैध रूप से रेलवे का तत्काल में ई- टिकट बुक करवा कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला सरगना गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में अवैध सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके रेलवे का तत्काल टिकट  बुक करवाने वाले एक शख्स शशि भूषण कुमार पुत्र वकील शर्मा निवासी पंचवटी अपार्टमेंट सेक्टर 62 रेलवे सुरक्षा बल दादरी के थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा और उनकी टीम ने बीती रात को गिरफ्तार किया है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के  दादरी रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ छापा मारकर सेक्टर 62 नोएडा से आरोपी को  गिरफ्तार किया है। इस गैंग के एक व्यक्ति को मुंबई से पूर्व में आरपीएफ ने गिरफ्तार किया था। इस गैंग ने अब तक तत्काल टिकट करवाने के नाम पर रेलवे को लाखों रुपए का चूना लगाया है।  उन्होंने बताया इसके पास से रेलवे के टिकट कराने में यूज होने वाला  सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर, भारी मात्रा में ई- टिकट आदि बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अवैध रूप से रेलवे के तत्काल टिकट करवाने वाले गैंग का सरगना है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह रेलवे के ई- टिकटों की कालाबाजारी पिछले 5-6 वर्षों से कर रहा है। अब तक उसने 40 लाख से ज्यादा का अवैध कारोबार किया है।

यह भी देखे:-

वाराणसी में ब्लैक फंगस का कहर:BHU में अब तक 39 मरीजों का हुआ ऑपरेशन; इनमें 14 की आंख निकाली पड़ी, एक...
साइबर अपराधियों ने डेबिट कार्ड चोरी करके खाते से निकाली रकम
Weather Update News: 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में 1 हफ्ते देर पहुंचेगा मानसून
तलवार से वार कर सौतेली माँ को किया घायल
कांपी धरती, हिल गया दिल्ली-एनसीआर
लाखों रुपये के स्मैक के साथ विदेशी युवक-युवती गिरफ्तार
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 लौट आया, प्रवेश निःशुल्क रखा गया
खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले महिला सहित 11 गिरफ्तार
ई -रिक्शा में सवार होकर जा रही सीआरपीएफ के जवान की पत्नी के बैग से लाखों रुपए के जेवराज चोरी
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी पहल: सर्विलांस से बरामद 101 स्मार्टफोन, असल मालिकों को किए सुपुर्द
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 16वें आईएफजेएएस'22 का भव्य उद्घाटन  
154 किसानों को आबादी भूखंड का आवंटन
चुनाव आयोग  का आधिकारिक एलान, नंदीग्राम हारी ममता, अब आयोग के खिलाफ ... 
नोवरा की पहल पर रोहिल्लापुर बारात घर का जल्द होगा जीर्णोद्धार, डीजीएम विजय रावल ने दी मंजूरी
कायस्थ जाति को ओबीसी में शामिल करने की खबर पर कायस्थ समाज भड़का, जगह-जगह बैठक कर हो रहा है विरोध