सीईओ ने जी-20 से पहले सड़कें ही नहीं, पूरा शहर चमकाने का दिया लक्ष्य

–खाली प्लॉटों की सफाई, रोड रिपेयरिंग, लाइट्स व उद्यानीकरण के कार्यों पर जोर
–ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने की जी-20 की तैयारियों की समीक्षा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने जी-20 समिट से पहले पूरे शहर को चमकाने का लक्ष्य दिया है। सीईओ ने बुहस्पतिवार को जी-20 की तैयारियों की समीक्षा की। परियोजना विभाग, उद्यान विभाग, विद्युत अभियांत्रिकी और जनस्वास्थ्य विभाग को जी-20 को ध्यान में रखते हुए कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने कहा कि जी-20 से पहले सिर्फ मुख्य सड़कों और गोलचक्करों को ही नहीं, बल्कि पूरे शहर को चमकाना है। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा की सभी सड़कों अभियान चलाकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जरूरत के हिसाब से पैच रिपेयर करने या फिर री-सर्फेसिंग करने को कहा है। सेंट्रल वर्ज पर लगे क्षतिग्रस्त कर्व स्टोन और तार फेंसिंग को दुरुस्त कर पेंट कराने, जेब्रा क्रॉसिंग बनाने व लेन निर्धारित कर सफेद पट्टी बनवाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने उद्यान विभाग को सड़कों के किनारे अच्छी प्रजाति के पौधे लगाने के निर्देश दिए। शहर में करीब 36 जगहों पर जी-20 के लोगो लगाए जाने की योजना है। इन जगहों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए सीईओ ने कंसल्टेंट के चयन शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। रिहायशी सेक्टरों में खाली प्लॉटों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसी भी रोड पर दिन ढलने के बाद अंधेरा नहीं रहना चाहिए। ऐसे जगहों को चिंहित कर लाइंटिंग का इंतजाम कराया जाए। शहर भर में ट्राई कलर पोल व लाइट्स, फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। इस बैठक के दौरान एसीईओ अदिति सिंह, मेधा रूपम, अमनदीप डुली व आनंद वर्धन समेत सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सर्द में ठिठुर रहे विक्षिप्त की पत्रकार ने ऐसे की मदद, सोशल मीडिया पर मिल रही है वाहवाही, पढ़ें पूरी ...
3 माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारी ने कंपनी के अंदर लगाई फांसी
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का काम शुरू
महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कराया 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, दिव्यांग युवती का भी हुआ कन्यादान
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में टेसू के रंगों से सजी अनोखी होली, प्रेम और सद्भाव का द...
Kashmir में आतंकवाद पर अंतिम प्रहार, आतंरिक सुरक्षा के लिए 14 साल बाद BSF की वापसी
12 हजार 209 करोड़ से प्रदेश के विकास को लगेंगे पंख
डॉ. राकेश कुमार ने मुख्य संरक्षक की भूमिका अपनाई - हस्तशिल्प निर्यात को 2030 तक तीन गुना करने का लक्...
किसानों की आवाज लखनऊ तक: विधायक तेजपाल नागर ने मुख्‍यमंत्री से उठाई मुआवजा व 6% प्‍लाट की मांग
तेज रफ्तार का कहर: नाले की दीवार तोड़ पानी से भरे बेसमेंट में गिरी कार, इंजीनियर की मौत
ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में बच्ची से रेप के आरोपी को उम्रकैद
बाराही मेला-2026 सूरजपुर: भजन संध्या के साथ भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और संस्कृति का उमड़ा सैलाब
कल का पंचांग, 14 सितंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने जिला जेल में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, बंदियों को नि: शुल्क वितरित ...
यमुना प्राधिकरण ने अवैध कब्जा की गई करोड़ों की जमीन कराई मुक्त
YAMUNA AUTHORITY में भ्रष्टाचार पर प्रहरी का पहरा, प्रहरी ऐप से होगी पूरी टेंडर प्रक्रिया