पतवाड़ी में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर

–26350 वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण को किया ध्वस्त

–जमीन की कीमत करीब 72 करोड़ रुपये होने का आकलन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को पतवाड़ी में अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। प्राधिकरण ने 26350 वर्ग मीटर जमीन को खाली करा लिया। यहां पर कालोनाइजर अवैध कालोनी विकसित कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। खाली कराई गई जमीन कीमत करीब 72 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग व भूलेख विभाग को अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल तीन के प्रभारी आरए गौतम व एसडीएम जितेंद्र गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को गांव पतवाड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पतवाड़ी के खसरा नंबर 557, 561, 562, 568, 619 व 622 की 26350 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कालोनाइजर यहां अवैध कालोनी काटने के साथ ही दुकानें भी बन रहीं थीं। क्रशर भी लगे हुए थे। अवैध निर्माण हटाने से पहले प्राधिकरण की तरफ से धारा-10 की नोटिस दी गई, लेकिन कालोनाइजरों पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके चलते प्रशासन, स्थानीय पुलिस व प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों की मदद से मंगलवार को इन खसरा नंबरों की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को ढहा दिया। यह कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चली। इस कारवाई में 8 जेसीबी व डंफर का इस्तेमाल किया गया। इसमें प्राधिकरण की तरफ से किसानों के छह फीसदी आवासीय भूखंड नियोजित किए गए थे। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 73 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्वविद्यालय और इकोले इंटुइट लैब (फ्रांस) के साथ हुई साझेदारी,जानिए पूरी खबर
यमुना प्राधिकरण ने और बढ़ाई ओटीएस योजना की समय सीमा, बकायेदारों को मिली बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर
आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, निर्भीक होकर मतदाता मतदान में अपने वोट का करें अवश्य प्रयोग
एथलीट फ्यूचर एकेडमी के सात वर्ष पूर्ण होने पर सभी खिलाड़ियों के लिए नई जर्सी लॉन्च की गई
बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ
महिलाओं का बिल्डर पर गुस्सा फूटा, लिफ्ट समेत मेंटेनेंस की कई समस्याओं से जूझ रहे हैं रेजिडेंट
नैसकॉम फाउंडेशन और एसएमई काउंसिल ने की एमएसएमई दिवस पर पिछड़े वर्ग युवाओं के अपस्किलिंग प्रोग्राम की...
भाजपा बिसरख मंडल ने बूथ सत्यापन समिति समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया
मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर "तिरंगा यात्रा बाइक रैली" को झंडी दिखाकर किया रवाना
RYAN GREATER NOIDA WON OVERALL CHAMPIONS TROPHY AT SHALOM FIESTA -2023
जनपद के युवाओं को विशिष्ट पहचान देने के लिए विवेकानंद यूथ एवार्ड से किया जाएगा पुरस्कृत
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
कानपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस दिखी अलर्ट,पुलिस ने किया पैदल गस्त
विधायक तेजपाल सिंह नागर ने 11.80 करोड़ की विद्युत परियोजना का किया शिलान्यास
मूलभूत सुविधाओं से मरहूम अंसल गोल्फ लिंक निवासियों ने ग्रेनो प्राधिकरण पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
रेडियोलॉजी के नवीनतम उपचारों से रूबरू कराया ,शारदा अस्पताल में जुटे रेडियोलॉजी के दिग्गज, गंभीर बीमा...