गरीब अभिभावकों को पुत्रियों के शादी के लिए मिलेगा अनुदान, ऐसे करें ONLINE APPLY

शादी अनुदान योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब अभिभावकों की पुत्रियों की शादी के लिए दिया जा रहा अनुदान।

शादी अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन कर सकते है आवेदन।

गौतमबुद्धनगर 21 फरवरी, 2023 : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौतमबुद्धनगर लवेश कुमार सिसोदिया ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों का आह्वान करते हुये जानकारी दी है कि शादी अनुदान योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोडकर) के गरीब अभिभावकों की पुत्री की शादी के लिए शासन द्वारा 20 हजार रूपये की अनुदान राशि दी जायेगी। शादी अनुदान प्राप्त करने के लिए शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन बाद तक शासन द्वारा संचालित वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in लिंक पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है।
उन्होंने शादी अनुदान योजना के पात्रता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि आवेदक अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोडकर) का होना चाहिए तथा पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिये एवं आवेदक की आय गरीबी की सीमा के तहत शहरी क्षेत्र में 56460 रूपये वार्षिक तथा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रूपये वार्षिक होनी अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त योजना का लाभ उठाने के लिए वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन के लाभार्थियों को आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही हैं, ऐसे लाभार्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर आवेदन करते समय भरना होगा एवं आवेदक का बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना चाहिये। जिला सहकारी बैंक का खाता पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल पर स्वीकृत नही किया जायेगा। अतः उक्त योजना में इच्छुक व्यक्ति पहचान पत्र, बैंक पास बुक, शादी का कार्ड, पुत्री का आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवेदक के पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है। उक्त योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय संख्या 111, विकास भवन सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क करके प्राप्त कर सकते है।

यह भी देखे:-

विजन हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा श्री साईं अक्षरधाम मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थय जांच शिविर का शुभ...
अयोध्या पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, AAP भगवान राम की शरण मे
Investor Summit : पीएम मोदी रखेंगे मन की बात, देंगे निवेश बढ़ाने का मंत्र
फर्जी जमानतगीर गैंग का खुलासा, दुजाना गैंग के शातिर बदमाशों का कराते थे जमानत, दो गिरफ्तार
Gay Dating App Grindr की मदद से मिलने गया लड़का, मिलने वालों ने Video बनाकर पैसे लूट लिए
समर्पित शिक्षक ही देश के भविष्य को बुलंदियों तक लेकर जाता हैः डॉ. मयंक अग्रवाल
ग्रेटर नोएडा में रामलीला के सातवें दिन “सीता हरण” प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर
एसीईओ ने चार्ज संभाला, सीएंडडी वेस्ट प्लांट के निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी
युवा/नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से सभी शिक्षण संस्थानों में होगी...
ग्रेटर नोएडा में हवन कर मनाई जा रही है किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती
राजकीय वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस  
Arrow Media "ग्रांड क्रिसमस कार्निवल" आज से ग्रेटर नोएडा में शुरू
शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे  सद्गुरु,  "मिट्टी बचाओ" (Save Soil)  अभियान के तहत छात्रों को किया जागरू...
शानदार बिजनेस इंक्वाइरी के साथ आईएचजीएफ-दिल्ली मेले के 52वां संस्करण समपन्न हुआ
यमुना एक्सप्रेसवे : 30 फीट नीचे गिरी कार, मेडिकल के 3 छात्र घायल
उत्तराखंड का चर्चित अंकिता हत्याकांड के विरोध में ग्रेनो का उत्तराखंड समाज ने निकाला कैंडल मार्च, CB...