एचआईएमटी में मेगा जॉब फेयर 23 और 24 फरवरी को, 50 से ज्यादा कंपनियां करेंगी बच्चों का सिलेक्शन

एच आई एम टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, ने मेगा जॉब फेयर वविषय पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य एच आई एम टी कैंपस मे 23 एवं 24 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के बारे मे जानकारी देना था। इसमें संस्था के चेयरमैन हेम सिंह बंसल, समूह निर्देशक डॉ टी दुहन एवं संस्थान के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे। समूह निर्देशक डॉ टी दुहन ने बताया कि इस रोजगार मेले मे लगभग 50 से अधिक नेशनल एवं मल्टीनेशनल कम्पनिया संस्थान मे पहुंच रही है। जिसमे से कुछ कंपनिया जैसे दवा इंडिया, एनसीआर लॉ फर्म, कानून प्लस, पेटीएम, एयर इंडिया, अलगोसायरस , न्यू स्पाइस सोल्युशन, पैसा बाजार , पालिसी बाजार, जस्ट डायल आदि कंपनिया भाग ले रही है। अभी तक लगभग एनसीआर एवं देश के अन्य संस्थानों से लगभग 4000 छात्रों ने इस रोजगार मेला मे भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है एवं अभी पंजीकरण जारी है। डॉ दुहन ने यह भी जानकारी दी कि छात्र ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य न केवल एच आई एम टी के छात्रों को रोजगार दिलाना बल्कि देश के अन्य संस्थानों के अधिक से अधिक छात्रों को भी रोजगार का अवसर प्रदान करना है।

यह भी देखे:-

अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप, गंभीर हैं हालात
शारदा विश्वविद्लाया में संतोष ट्राफी का समापन
ग्रेटर नॉएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) को GHRDC द्वारा सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सर्वे 2022 म...
रेयान स्कूल ग्रेटर नोएडा का सीबीएसई 10 वीं का शत प्रतिशत रहा परिणाम
आईआईएमटी में ‘भारत फिल्म फेस्टिवल का तीन दिवसीय भव्य आयोजन
जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, रैंप पर उतरे छात्र छात्राएं
जीएनआईओटी में हुआ आईआईआरएफ एजुकेशन इंपैक्ट अवार्ड 2023 का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में बोले केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार, आन...
समसारा विद्यालय ने भूटान के शैक्षिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा म...
जीएनआईओटी में "नौकरी पाने में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की महत्ता"  पर वेबिनायर का आयोजन 
शारदा विश्वविद्यालय ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
पत्रकारिता में हर समय सीखते रहने की जरूरत : डॉ. विमल मोहन
जीएल बजाज : कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस एंड सस्टेनेबल इंजीनियरिंग सॉल्यूशन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोज...
जीबीयू के विद्यार्थियों ने भारत मंडपम का भ्रमण किया
गौतमबुद्ध नगर: भारी बारिश को देखते हुए स्कूल बंद करने का आदेश
देश में कोरोना के मामलों में आ रही कमी, 191 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस