दनकौर गौशाला में गोवंश की देखरेख के लिए 51 लाख रुपये देगा यमुना प्राधिकरण

दनकौर गौशाला में गोवंश की देखरेख के लिए 51 लाख रुपये देगा यमुना प्राधिकरण

बिलासपुर (खालिद सैफी):दनकौर कस्बे में स्थित श्री द्रोण गौशाला के गोवंश की देखरेख के लिए यमुना प्राधिकरण के सीइओ अरुणवीर सिंह ने 51 लाख रुपए देने की घोषणा की है। गुरुवार को वह गौशाला समिति द्वारा संचालित श्री द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के 25 वे स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह में पहुंचे थे।

सीईओ ने कार्यक्रम के बाद गौशाला जाकर गोवंश की देखरेख की व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां गोवंश की के लिए टीन शेड आदि की कुछ व्यवस्थाएं कम थी। समिति के पदाधिकारियों द्वारा गोवंश के लिए मदद मांगी जा रही थी। इसी को देखते हुए प्राधिकरण से धनराशि देने की बात कही गई है। वही, कार्यक्रम में पहुंचे जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है। आज छात्राएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। शिक्षा व रोजगार के लिए मौजूदा सरकार ने ठोस कदम उठाएं। इसके साथ ही कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति व हरियाणवी तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इस दौरान समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, शशि काका, मनीष मांगलिक, राजीव मलिक, मनीष सिंघल, सुशील बाबा, संदीप जैन, मोहित गर्ग व गार्गी घोष आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आईआईए पदाधिकारियों ने बैठक कर आरएम यूपीएसआईडीसी को गिनाई समस्या
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पांच आवासीय भूखंडों की योजना निकाली
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी वितरण किया
फर्जी इनवॉइस घोटाला: 1.8 करोड़ का जीएसटी क्लेम कर फरार आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
एकांश ने 1 मिनट 27 सेकंड में शिव पंचाक्षर स्त्रोतम का पाठ कर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया...
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस पार्टी के"जय भारत महासंपर्क"अभियान की शुरुआत कल से 
कन्याकुमारी से ग्रेटर नोएडा तक साइकिल यात्रा पूर्ण कर जैनो ने रचा इतिहास, ग्रैडस इंटरनेशनल में हुआ ...
अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण
"महिला उन्नति संस्था ने दीपा रानी को नियुक्त किया मीडिया प्रमुख, दी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने...
जल समस्या को लेकर ग्रेनो अथॉरिटी की एसीईओ से मिला ऐस सिटी सोसायटी एओए का प्रतिनिधि मंडल
बुजुर्गों के साथ ईएमसीटी के सदस्यों और बच्चों द्वारा मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
यूपीडेस्को के वेब पोर्टल का होगा मेकओवर, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आवंटन सुविधा से होगा लैस
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर
फील्ड में सफलता के लिए ईमानदारी और अनुशासन बहुत जरूरी है--- सुबोध सांगले, मुंबई डब्बावाला
केंद्रीय बजट 2026: एमएसएमई की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा बजट — अमित उपाध्याय
जॉर्डन में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता जोंटी भाटी का भाजपा नेता अन्नू पंडित ने किया स्वा...