शिवरात्रि की मीटिंग के दौरान किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए किया जागरूक

शिवरात्रि की मीटिंग के दौरान किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए किया जागरूक
बिलासपुर (खालिद सैफी): दनकौर कोतवाली परिसर में गुरुवार शाम को कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक की। यह बैठक आगामी त्योहार महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में की गई। जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
कोतवाली प्रभारी ने कहा कि लोगों को सभी धर्मों की आस्था का सम्मान करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने कस्बे में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की गुहार भी लगाई। इसके अलावा उन्होंने घरों में रह रहे किराएदारों और घरेलू सहायकों के वेरिफिकेशन को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। इस दौरान दीपक वर्मा, देवेंद्र गोयल, रामकिशन शर्मा, तरुण शर्मा, रईस अहमद, जहीर, साबू कुरैसी, जितेंद्र, त्रिलोक नागर, गोविंद नागर, आशु वर्मा, गोल्डी शर्मा, विजय कुमार गुप्ता, बलवीर, आस मोहम्मद, ओमप्रकाश गोयल, श्यामलाल, मुस्ताक व नूर मोहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

प्राधिकरण सीईओ ने रखी ग्रेनो वेस्टवासियों के लिए सौगात की नींव , छह माह में तैयार हो जाएगा ग्रेनो व...
UPITS 2024 में पहुंची रिकॉर्ड तोड़ भीड़, तीसरे दिन लेजर शो और फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र, भारी भीड़ ...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के रक्त दान शिविर में कैमिस्ट व व्यापारियों ने किया रक्तदान
प्राधिकरण के विरोध में 4जून को बाइक रैली निकालेंगे किसान:नरेश चपरगढ़
जानिए, IDEA ने पेश किया ये नया ऑफर
भा.ज.पा. गौतमबुद्धनगर में "संगठन पर्व" कार्यशाला का आयोजन, 15 नवम्बर से शुरू होगा मंडल गठन चुनाव
ज्ञानेंद्र सिंह आर्य बने आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नए महामंत्री
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने वार्षिक क्षेत्रीय एथलेटिक मीट में मारी बाजी, ओवरऑल चैंपियन बना
गणतंत्र दिवस पर सेंट जोसेफ स्कूल में ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई
मादक पदार्थ बेचने वाले को 6 वर्ष का कारावास
सड़क पार करते हुए वाहन ने कुचला, किसान की मौत
कल का पंचांग, 1 अगस्त 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पीएम मोदी के प्रस्तावित आगमन से पहले सीएम योगी ने किया एक्सपो मार्ट का निरीक्षण, अफसरों को दिए सख्त ...
शारदा विश्विद्यालय टी 10: डॉ. सिद्धार्थ रावत की चमकदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस से मेडिकल एकादश सेमीफाइनल ...
सखी वन स्टॉप सेंटर सेक्टर 62 नोएडा में मेगा इवेंटअनन्ता का हुआ आयोजन