अब साइबर अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ होगी त्वरित कार्यवाही, साइबर हेल्पलाइन तथा नार्कोटिक्स हेल्पलाइन नम्बर जारी, कार्यालय की स्थापना

आज पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के उद्देश्य से साइबर अपराध व मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से “साइबर हेल्पलाइन“ तथा “नार्कोटिक्स हेल्पलाइन“ कार्यालय सेक्टर 108 में स्थापित किया गया है, जिसका शुभारंभ पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में किया गया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में बढ़ते साइबर अपराध एवं समाज में बढ़ रहे नशे की लत के मद्देनजर यह आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि इस संबंध में ऐसी शाखाओं को शुरू किया जाए जिनके द्वारा जनता से सीधा जुड़ा जा सके। इसी के दृष्टिगत आज पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में साइबर अपराध व मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से “साइबर हेल्पलाइन 0120 4846100“ तथा “नार्कोटिक्स हेल्पलाइन* *01204846101“ का शुभारंभ किया गया है। दोनों हेल्पाइन शाखाओं के शुरू होने से जनता को बिना किसी परेशानी के अपनी शिकायत पुलिस तक पंहुचाने में सुविधा होगी तथा इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

पुलिस कमिश्नर द्वारा “साइबर हेल्पलाइन 0120 4846100“ तथा “नार्कोटिक्स हेल्पलाइन 01204846101“ का शुभारंभ करते हुये कहा गया कि आम जनता सभी प्रकार के साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायतों को टेलिफोन कॉल जो की वन स्टॉप सेंटर की तरह काम करेंगे, इनके माध्यम से शिकायत सीधे दर्ज करा सकेंगे। इन शिकायतों का क्रमशः 1. फाइनेंन्सियल साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायत जिसमें गलत तरीके से पैसे ट्रांसफर किये गये हो 2. नॉन फाइनेन्सियल साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायते व 3. कम्पनी के मध्य ट्रांजक्शन सम्बन्धी अपराध की शिकायतों के रूप में वर्गीकरण किया गया है एवं समाज में युवा पीढी नशे की लत के कारण दिशाविहीन हो रहे है तथा आपराधिक गतिविधियों में प्रवेश कर रहे है। नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिये पुलिस द्वारा लगातार कठोर कदम उठाये जा रहे है। इसी क्रम में मादक पदार्थो की तस्करी को पूर्णतः रोकने के लिये “नार्कोटिक्स हेल्पलाइन 01204846101“ की शुरूआत की गयी है।

*मीडिया से भी अपील है कि गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट द्वारा जारी की गयी हेल्प लाइन नम्बर को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर सके, जिससे नशीले पदार्थो की तस्करी व नशीले पदार्थो का सेवन रोका जा सके।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह रोडरेज की घटनाओं की रोकथाम व साइबर अपराध की रोकथाम पर गंभीर है तथा उनके द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों को साइबर अपराध सम्बन्धी घटनाओं पर रोकथाम करने के लिये रोडमेप तैयार कराया जा रहा है। जिसमें साइबर अपराध से पीडित लोगो के साथ मृद व्यवहार करते हुये उनके साथ घटित साइबर अपराध का संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की जाये।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा गया कि स्कूल/कालेज,कम्पनियों तथा विभिन्न संस्थाओं के साथ सामंजस्य स्थापित कर उनको समय समय पर “साइबर हेल्पलाइन 0120 4846100“ तथा “नार्कोटिक्स हेल्पलाइन 01204846101“ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जाये।*

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था श्री रवि शंकर छवि, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती भारती सिंह, डीसीपी ट्रेफिक/स्टॉफ आफिसर श्री अनिल कुमार यादव, डीसीपी नोएडा जोन श्री हरीश्चन्द्र, डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, डीसीपी महिला सुरक्षा डा0 मीनाक्षी कात्यायन, एडीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

50 किलो गांजा सहित गांजा तस्कर गिरफ्तार, नोएडा में छापेमारी में बड़ी सफलता
दादरी में सड़क हादसा: गाय से टकराई बाइक, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बुजुर्ग का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
दूध व्यापारी ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
बिसरख पुलिस ने 95 करोड़ की जमीन फर्जीवाड़े का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
जानिए क्यों, बीएमडब्लू कार मालिक ने खुद रची थी कार लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश
बैठे थे समझौता करने, पति ने उलटा बरपाया कहर, फैमिली परामर्श केंद्र में पत्नी की उंगली तोड़ी
भूमि घोटाला करने के प्रयास में लेखपाल समेत अन्य पर केस
मौत की नींद सुलाकर पति ने पत्नी का शव नदी में फेंका, फिर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुँच गया थाने
विभिन्न जगहों से दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार,अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
यूपी पुलिस में तैनात दरोगा के घर चोरों ने लाखों पर किया हाथ साफ़
Income Tax Raid : नोएडा में पूर्व आईपीएस के लाकर्स में मिला करोड़ों का कैश
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,  कुख्यात सुंदर भाटी की संपत्ति को गिराया
खुद को मरा दिखाने के लिए रची थी साजिश , अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा , पढ़ें पूरी खबर
नशा के सौदागरों नाइजीरियाई को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों का माल समेटा