‘‘शोध हेतु विषय वस्तु एवं गुणवत्ता की परख में एथिकल कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान – डाॅ0 हरमीत सिंह रेहान’’

‘‘शिक्षकों एवं छात्रों को शोध हेतु विषय वस्तु का चयन, शोध के दौरान गुणवत्ता की परख तथा शोध में लगने वाला अनुमानित समय एवं शोधोपरांत भविष्य में उसका प्रभाव का आंकलन करने में एथिक्स कमेटी का बहुत बडा योगदान होता है।’’ उक्त बातें लेडी हार्डिंग मेडिकल काॅलेज, नई दिल्ली के निदेशक एवं फार्माकाॅलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ0 हरमीत सिंह रेहान ने दिनांक 14.02.2023 आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, हाॅस्प्टिल एण्ड रिसर्च सैंटर, ग्रेटर नोएडा में  “Provisional of New Drugs & Clinical Trial Rules & Good Clinical Practice Guidelines”     विषय पर आयोजित सेमिनार / वर्कशाॅप में संस्थान की एथिकल कमिटी के सदस्यों एवं शिक्षकों को संबाधित करते हुए कही।
डाॅ0 रेहान ने सेमिनार में उपस्थित एथिकल कमेटी के सदस्यों एवं शिक्षकों को सीख देते हुए कहा कि शोध की गुणवत्ता हेतु विषयों के चयन और उससे संबधित सम्पूर्ण साक्ष्यों का संग्रहण तथा उसके परिणामों का भविष्य में प्रभावों का निर्धारण के अध्ययन में एथिकल कमिटी की बहुत अहम भूमिका होती है।
इव अवसर पर संस्थान की एथिकल कमेटी की मैम्बर सेक्रेटरी डाॅ0 मौसमी गोस्वामी ने कमेटी के सदस्यों की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ सचित आनंद अरोरा ने उम्मीद जताई कि डाॅ0 रेहान द्वारा मरीजों को देने हेतु दवाईयों का चयन करने में क्या-क्या ध्यान रखना चाहिए तथा मरीजों को दवा देने के पूर्व किस तरह के परीक्षण करना चाहिए  पर दिए गए सीखों से संस्थान के शिक्षकों एवं छात्रों को काफी सहायता मिलेगी।
आई0 टी0 एस0 – द एजूकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री सोहिल चड्ढा ने इस अवसर पर कहा कि इससे संस्थान के छात्रों को उच्च मानदंड के विषयों के चयन करने एवं निर्धारित समय में कुशलतापूर्वक समापन करने में काफी सहायता मिलती है।

यह भी देखे:-

वायु प्रदूषण : यूपी, दिल्‍ली समेत कई जगह बेहद खराब स्थिति, राज्‍यों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है
“मंत्री मनसुख मांडविया ने गलगोटियाज यूनिवर्सिटी को दिया सम्मान, उद्योग आधारित शिक्षा और स्टार्टअप मॉ...
जगमग से जगमगाया एनआईटी संस्थान परिसर
एनआईटी में 'बायोट्रेन्ज़' सम्मेलन का समापन
गलगोटियास विश्वविद्यालय में जापान के यामानाशी प्रांत के 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत, दो अहम ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "स्कूल लिडर्स मीट : एक्सप्लोरिंग द फ्युचर डायरेक्शन ऑफ एजुकेशन" का आयोज...
लॉयड बिजनेस स्कूल : पीजीडीएम छात्रों के लिए आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम जेनेसिस का हुआ समापन
आईआईटी रुड़की के नेशनल सोशल समिट चेंजथॉन में GL Bajaj के छात्रों की शानदार जीत
आर्मी इंस्टिट्यूट में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : रचनात्मक क्षमता और समस्या समाधान कौशल दिलाता है छात्रो...
प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है - नरेंद्र श्रीवास्तव
समय के साथ शिक्षा में सुधार जरूरी- डॉ. दिनेश शर्मा
समाजवादी छात्र सभा ने चलाया सदस्यता अभियान
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव
ईएमसीटी (एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट) के बच्चों ने पढ़ा पोषण का पाठ
यूपी: अखिलेश यादव के बयान के बाद ट्विटर वार पर उतरी कांग्रेस, कहा- नई हवा है जो भाजपा है वही सपा है
कालीबाड़ी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का किया आयोजन