जन्मदिन का जश्न मना रही छात्राओं के फ़्लैट में घुस कर बनाई वीडियो किया वायरल , कराई उठक बैठक

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर जीटा एक में स्थित एक सोसायटी में किराए के मकान मे रहने वाली युवतियों की सेक्टर के ही लोगो ने उनके कमरे में घुसकर वीडियों बनाई और उसे वायरल कर दिया। बताया जा रहा हैं कि सोसायटी मे रहने वाली एक युवती का जन्मदिन था जिसको वो अपने दोस्तो के साथ मना रही थी। कमरे पर शोर सुनकर सोसायटी में रहने वाले लोगो ने कमरे में जबरन घुसकर वीडियों बनाकर वायरल कर दी।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक सोसायटी में किराए पर रहने वाली एक युवती का जन्मदिन था। युवती कमरे में अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रही थी कि अचानक सोसायटी के लोगो ने जबरन कमरे में घुसकर उनके दरवाजे पर लात मारकर दरवाजा खुलवाया। घबराई हुई लडकियों ने दरवाजा खोला तो सभी लोग जबरन कमरे के अंदर घुस गए। इस दौरान कुछ लोगों ने विडियो बनानी शुरू कर दी। विडियो में कमरे के अंदर करीब 6 लड़कियां और दो लड़के नजर आए हैं। विडियो बनाने वाले लोग कमरे में रखी शराब की बोतल को दिखाते हुए लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वहीं लड़कियां अपना चेहरा छुपाते हुए माफी मांग रही हैं। लड़कियों को धमकी दी जा रही है कि यहां ऐसा नहीं चलेगा। उन्हें कमरा खाली करने का फरमान सुना दिया गया। साथ ही एक लड़का कान पकड़कर उठक-बैठक करता हुआ विडियो में दिखा है। इस मामले पर सोसाइटी के आरडब्लूए अध्यक्ष धर्मवीर का कहना है रात तक शोर होने पर हम लोग गए थे। साथ में गार्ड और महिलाएं भी थीं। इसी दौरान किसी ने गलती से विडियो बना ली थी। यह डिलीट कर दी थी। इसे वायरल नहीं करना चाहिए था।

एसपी देहात सुनिति ने बताया कि किसी के कमरे में घुसकर इस तरह विडियो बनाना और उसे वायरल करना कानूनी रूप से गलत है। इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। लड़कियां शिकायत करती हैं तो ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

फ्लैट खरीदारों के मसले सुलझाने को ग्रेनो प्राधिकरण ने फिर की पहल , बिल्डर व खरीदारों के साथ 7 अक्तूब...
जब नोटा को मिले सबसे ज्यादा वोट तो फिर से चुनाव कराना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव ...
यूपी: लखनऊ में बेकाबू हुए हालात को संभालने के लिए वरिष्ठ अफसरों की टीम गठित, आदेश जारी
रमाबाई महिला छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
ICMR RESEARCH: वैज्ञानिकों ने बताया किस तरह खोले जाएं स्कूल, छोटे बच्चों में कोरोना का खतरा कम
गौतमबुद्ध नगर : एसएसपी अजय पाल शर्मा ने थाना प्रभारियों में किया फेरबदल
दार्जिलिंग में बोले शाह- दीदी ने भाजपा-गोरखा एकता तोड़ने का प्रयास किया, देना है मुंहतोड़ जवाब
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की यूजीसी-नेट 2024 में बड़ी सफलता, विश्वविद्यालय में हर्ष
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से ईद का बदला बदला-सा रहा नजारा
कोरोना से निपटने में प्रशासन की मदद करेंगे सैन्य बल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से की ब...
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में विजय सिंह पथिक की जयंती मनाने की तैयारियां, बड़ी धूमधाम से हों...
आज संयुक्त राष्ट्र की हाई लेवल बैठक को संबोधित करेंगे PM मोदी, मरुस्थलीकरण-भूमि क्षरण और सूखे पर करे...
रानी नागर का इस्तीफा नामंजूर होना सर्व समाज के संघर्ष की जीत- श्याम सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा- हरियाणा ...
राजकुमार भाटी और महेश आर्य बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
अमेरिका में टैरिफ वृद्धि से भारतीय हस्तशिल्प उद्योग संकट में, ईपीसीएच ने जताई गहरी चिंता
लॉयड लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन