नोएडा-ग्रेनो में 1.76 लाख करोड़ निवेश के करार, खुलेंगे रोजगार के द्वार

–ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में नोएडा- ग्रेनो निभा रहे बड़ी हिस्सेदारी

–ग्रेनो के स्टाल पर इंफ्रा और आईआईटीजीएनएल को किया प्रदर्शित

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में नोएडा-ग्रेटर नोएडा बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। नोएडा में करीब 89 हजार करोड़ और ग्रेटर नोएडा में करीब 87 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए निवेशकों से करार हुए हैं। दोनों प्राधिकरणों की तरफ से लगाए स्टाल में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही लैंड बैंक व आगामी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के स्टाल पर आईआईटीजीनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर को भ प्रदर्शित किया गया है। तमाम निवेशक इसे देखने भी पहुंचे।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में निवेश के लिए देश ही नहीं, दुनियां भर के निवेशक आतुर हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ भारी संख्या में निवेशकों के करार से यह बात साबित भी होती है। दोनों शहरों में निवेश के लिए करीब 1.76 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए करार हुए हैं। इसमें से नोएडा के साथ करीब 89 हजार करोड़ रुपये और लगभग 87 हजार करोड़ के निवेश का करार ग्रेटर नोएडा के साथ हुआ है। इतने बड़े स्तर पर एमओयू को कराने में नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बड़ी भूमिका निभाई है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ऑस्ट्रेलिया व सिंगापुर जाकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए निवेशकों के साथ करार करने में सफल रही हैं। उसके बाद मुंबई व चंडीगढ़ समेत कई अन्य शहरों के साथ बड़े निवेश को लाने में सीईओ ने अहम भूमिका निभाई है। ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश के अंतर्गत 44 एमओयू से 27757 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद जगी है। वाणिज्यिक निवेश के अंतर्गत 18 करार से 10210 करोड़ रुपये के निवेश की आस है। बिल्डरों के 43 एमओयू से 32606 करोड़, आईटी के 11एमओयू से 12765 करोड़, इंस्टीट्यूशनल के 16 एमओयू से 1857 करोड़ और आईआईटीजीएनएल में निवेश के लिए पांच एमओयू हुए हैं, जिनसे 2245 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। इतने बड़े पैमाने पर निवेश से लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की भी उम्मीद जगी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में स्टाल भी लगाये गए हैं, जिनमें यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। जमीन की उपलब्धता, मौजूदा स्कीम आदि के बारे में भी जानकारी दी गई है। प्रदेश के स्टांप पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के स्टाल का जायजा भी लिया। इससे पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी भी स्टाल का जायजा ले चुकी हैं। तमाम निवेशक व वीआईपी दोनों स्टालों पर प्रदर्शित इंफ्रास्ट्रक्चर व योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने निवेशकों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रति इतना भरोसा जताने के लिए आभार जताया है।

यह भी देखे:-

तराई वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य रूप से बनाया गया आठवा स्थापना दिवस
प्रिंस भारद्वाज बने श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष
सीएम  योगी  ने दिया  निर्देश- 10 दिन में स्कूलों में शुरू हो छठी से 12वीं तक की पढ़ाई
उत्तर प्रदेश : पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या
सात साल से कम सजा वाले मामलों का निस्तारण दो सप्ताह में अनिवार्य: डीजीपी प्रशांत कुमार
हर परिवार के सशक्तिकरण का माध्यम बनेगी परिवार आईडी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यूपी विधानसभा में गूंजी एकेटीयू के छात्र अंकुर अवस्थी की बुलंद आवाज
महिला इंजीनियरिंग दिवस पर IET लखनऊ में साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता
साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप ने बच्चों को पाठय सामग्री वितरित की
स्वर्ण नगरी के तीसरी बार निर्विरोध चुने गए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश भाटी
उत्तर प्रदेश में रोड ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी, 346 मार्गों की विशेष मरम्मत होगी
आरएलडी जिला अध्यक्ष ने गौतम बुध नगर की जिला कार्यकारिणी टीम का किया गठन
किसान एकता संघ करेगा 3 जनवरी को ग्रेटर नोएडा एनपीसीएल का घेराव
मुख्यमंत्री योगी से मिले सीआईआई के प्रतिनिधि, राज्य में व्यापार और निवेश का बन रहा बेहतर माहौल
राष्ट्र की संस्कृति समाप्त हो जाए तो वह अपनी एकात्मता व पहचान को खो देता हैः मुख्यमंत्री योगी आदित्य...
हस्थ दक्षता, कौशल विकास हर मोड़ की साथी - उपेश आर्य