ग्रेनो में इंटीग्रेटेड विवि खोलने की इच्छुुक मलेशियाई शिक्षण संस्थान

–50 हजार छात्रों को मिल सकेगी उच्च तकनीकी शिक्षा
–2000 करोड़ का निवेश व 5000 को रोजगार की आस
–सीईओ रितु माहेश्वरी के समक्ष जमीन का रखा प्रस्ताव

ग्रेटर नोएडा। मलेशियाई बेस्ड शिक्षण संस्थान लिंकन युनिवर्सिटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा में इंटीग्रेटेड विश्वविद्यालय खोलना चाह रहा है। इसी सिलसिले में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सीईओ रितु माहेश्वरी से मुलाकात की और प्लान पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल को जमीन भी दिखा दी गई है। ग्लोबल इनवेस्टर समिट के बाद जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। संस्था ने 100 से 150 एकड़ जमीन मांगी है। इस पर 2000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। 50 हजार छात्र उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस विश्वविद्यालय में 5000 रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
ग्रेटर नोएडा सिर्फ औद्योगिक निवेश ही नहीं, बल्कि शैक्षणिक निवेश का भी केंद्र बना हुआ है। देश-विदेश के तमाम बड़े निवेशक यहां निवेश करना चाह रहे हैं। ग्लोबल इनवेस्टर समिट में एक लाख करोड़ रुपये के करार से यह बात साबित भी हो रही है। निवेशकों की इसी कड़ी में एक बड़ा नाम लिंकन युनिवर्सिटी कॉलेज भी जल्द जुड़ सकता है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमिया भौमिक और कार्यकारी निदेशक डॉ. अब्दुल रफीक ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी से मुलाकात की और अपने प्रोजेक्ट से अवगत कराया। ग्रेटर नोएडा में इंटीग्रेटेड युनिवर्सिटी खोलने की इच्छा जताई। युनिवर्सिटी खोलने के लिए 100 से 150 एकड़ जमीन मांगी गई है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर ओएसडी नवीन कुमार सिंह ने युनिवर्सिटी के लिए नॉलेज पार्क फाइव, टेकजोन टू और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के पास खाली जमीन दिखा दी है। ये तीनों ही लोकेशन पसंद आई है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर भी बहुत पसंद आया है। इन तीनों लोकेशनों में से किसी एक का चयन कर शीघ्र ही फाइनल प्रस्ताव सबमिट करने की बात कही है। संस्था प्रतिनिधियों ने 2000 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई गई है। इस इंटीग्रेटेड युनिवर्सिटी में 50 हजार छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। इसमें 5000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा। संस्था की तरफ से ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के अंतर्गत भी ग्रेटर नोएडा में 2000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए करार भी किया गया है। इनवेस्टर्स समिट के बाद जमीन आवंटन की प्रक्रिया हो सकती है। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि एनसीआर के अन्य शहरों का भी जायजा ले चुके हैं। ग्रेटर नोएडा उन्हें सर्वाधिक पसंद आया है। यहां निवेश करने के इच्छुक हैं। सीईओ से मुलाकात के दौरान एसीईओ प्रेरणा शर्मा और अमनदीप डुली भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

शिक्षक दिवस पर ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मे शिक्षक सम्मानित
पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने सीटू कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष से की मारपीट: प्रदर्शन कर रहे थे सीटू क...
आम चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में लौटी रौनक, गठबंधनों का दौर शुरू
पद यात्रा कर जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह ने शुरू किया #SaveHindonRiver अभियान, वृहद् वृक्षारोपण किया ग...
कल का पंचांग, 23 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
दो युवकों ने खुद को फांसी लगाकर दे दी जान
यमुना प्राधिकरण को कॉर्पोरेट ऑफिस भूखंड से मिले 265.14 करोड़ रुपए
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर व्यापार मंडल ने मनाया सेवा और समर्पण का उत्सव
एवीजे हाइट जीटा सेक्टर में गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के साथ गणेशोत्सव समारोह का समापन
LOCKDOWN  में  ई पास के लिए ऐसे करें आवेदन 
जिला कारागार में जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट का रोमांचक दूसरा दिन, खिलाड़ियों और दर्शकों का जोश दिखाई द...
कला संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक एकता का उत्सव, पद्मश्री रामदयाल शर्मा की उपस्थिति से सजी शाम
ग्रेनो प्राधिकरण की बिल्डरों को दो टूक, एसटीपी नहीं तो लगेगा जुर्माना
गौतमबुद्धनगर में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया, प्रदर्शनी का आयोजन
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज
ग्रेटर नोएडा: 19 साल बाद रेप पीड़िता को न्याय मिल सका, 2002 मे हुई थी घटना