हटाए गए AKTU VC प्रो.पीके मिश्रा,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को दिया AKTU का एडिशनल चार्ज

Greater noida: AKTU यानी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीके मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया। शनिवार देर रात अनियमितता के आरोपों चलते उन्हें पद से हटाने का आदेश राजभवन की तरफ से जारी कर दिया गया।

इस बीच जांच को देखते हुए उन्हें डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से अटैच भी किया गया है। वही लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को AKTU के कार्यभार देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह था पूरा मामला

AKTU के पूर्व कुलपति प्रो.विनय पाठक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद से पूर्व और वर्तमान कुलपति के बीच तनातनी देखी जा रही थी। इस बीच परीक्षा कार्य बाधित होने के चलते AKTU के परीक्षा नियंत्रक और पूर्व कुलपति के करीबी रहे प्रो.अनुराग त्रिपाठी को प्रो.पीके मिश्रा ने हटा दिया था। इस बीच प्रो.विनय पाठक के अन्य करीबी IET के निदेशक प्रो. विनीत कंसल को भी कुलपति ने पद से हटा दिया था।पद से हटाए जाने के बाद अक्तु के परीक्षा नियंत्रक प्रो.अनुराग त्रिपाठी ने कुलपति के विरुद्ध राजभवन में शिकायत की थी। बाद में इसी प्रकरण में राजभवन ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा जांच बैठाई गई थी।

प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा की सुनिए

इस मामले में कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा का कहना है कि परीक्षा विभाग में पहले जो कंपनी काम कर रही थी। उसके खिलाफ STF की जांच शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय का परीक्षा संबंधित सभी काम ठप हो गया था। ऐसे में विश्वविद्यालय के रिजल्ट जारी कराने और नई कंपनी के चयन होने तक 3 महीने के लिए एक कंपनी का चयन कर परीक्षा परिणाम तैयार करवा कर जारी किया गया था। कुलपति ने बताया कि ‘इसी पूरी कार्रवाई की शिकायत पूर्व परीक्षा नियंत्रक अनुराग त्रिपाठी ने की थी। इसके बाद पहले एक जांच कमेटी गठित हुई अब राजभवन ने मुझे शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय से अटैच कर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को कार्यभार की जिम्मेदारी सौंप दी है।

यह भी देखे:-

IPL 2021 MI vs RCB Match LIVE: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित और लिन क्रीज पर
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हुआ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, गौतम बुद्ध नगर फर्स्ट पोजीशन रहा
वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्धनगर ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
राष्ट्रीय युवा दिवस की साइड स्टोरी राष्ट्रीय युवा दिवस की साइड स्टोरी 
इलेक्रामा 2023 की शानदार शुरुआत, एक हजार निर्माताओं ने वैश्विक नवाचारों का प्रदर्शन किया
संविधान सम्मान सम्मेलन पहुँचा जेवर के गोपालगढ़, कांग्रेस ने किया जनजागरण का आह्वान
सदियों के घाव भर रहे, वेदना विराम पा रही और संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहाः पीएम मोदी
कोरोना: नया वैरिएंट है बेहद खतरनाक, लोगों के प्लाज्मा से एंटीबॉडी को कर देता है कम
युवाओं की हो राजनीती में भागीदारी - नोवरा चलाएगी अभियान ...
नोएडा: एचसीएल के ट्रेनी इं‍जीनियर ने की खुदकुशी
सांसद और विधायक की गुमशुदगी के लगाए पोस्टर
गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ता हड़ताल पर, जिला जज की बर्खास...
बड़ी लापरवाही: कोरोना की जगह लग गया एंटी रैबीज का टीका, डीएम ने बैठाई जांच, जानें क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा :संचारी रोग पर लगाम लगाने को ग्रेनो में 18 अक्तूबर से चलेगा दस्तक अभियान
भारत में हर साल दो लाख नवजातों को जन्मजात हृदय रोग, समय पर पहचान से बचाव संभव
JEECUP Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड