20 वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी

*सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वीं मंजिल की बालकनी से लगाई छलांग, मौके हुई मौत पुलिस महिला मित्र से कर रही है पूछताछ*

थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में अपनी महिला मित्र के पास आये 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने देर रात 20वी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, जमीन पर गिरने के बाद सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. तथा मृतक के महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है.

थाना एक्सप्रेस वे प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि नमन मदान पुत्र अनिल मदान निवासी सेक्टर-15 सोनीपत जो कि वीवान कंपनी बेंगलुरु मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. सोसायटी में फ्लैट ऑनर से किराए पर कमरा लिया था और अपनी महिला मित्र के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे ओ टावर के स्टूडियो अपार्टमेंट में रुकने के लिए आए थे और शुक्रवार की रात को नमन मदान ने उस कमरे की 20वी मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. उसने खुदकुशी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।  पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारम्भिक पुछ्ताछ से पता चला है कि महिला मित्र भी सोनीपत की रहने वाली है। और दोनो बैचमेट है. नमन मदान के परिवार वालों को सूचित कर दिया है मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

कोरोना के खौफ से मुक्त हुआ इजरायल, लोगों को चेहरे से मास्क हटाने का आदेश, जानिए कैसे हुआ संभव
योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर तीन साल की राहत
सनसनीखेज खबर, सहपाठी युवती को गोली मारने के बाद युवक ने की ख़ुदकुशी
बिमटेक ने मनाया अपना 33 वां स्थापना दिवस समारोह 
यूपी में लेखपाल के 7882 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के तारीखों की घोषणा
ग्रेटर नोएडा में कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद
Facebook डाउन होने से जुकरबर्ग को 52,183 करोड़ रुपये का नुकसान, गवांई ये रैकिंग
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में UP ने लगाई 12 पायदान की छलांग, निवेशकों की नजर में चढ़ गया उत्तर प्रदेश
शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत 
बालिका दिवस पर बच्चों को किया जागरूक
असहाय व निर्धन लोगो में बांटे कम्बल, पाने वालों के खिल उठे चेहरे
भारत में कोरोना ने मचाया कोहराम, 24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले, 2 हजार से अधिक की मौत
बंगाल चुनाव: स्वपन दासगुप्ता को टिकट देना बना बीजेपी की सिरदर्द? कांग्रेस-TMC ने किया विरोध
वाराणसी में हादसाः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, दो मजदूरों की मौत, सात घायल
डायबीटीज़ के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए डॉ. अमित गुप्ता हुए सम्मानित
गुजरात: जिस स्टेशन पर पीएम मोदी ने बेची चाय, आज करेंगे उसके पुनर्निर्माण का उद्घाटन