ग्रेनो प्राधिकरण पर अतिक्रमण के नाम पर पुश्तैनी आबादी  तोड़ने का आरोप, किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन 

ग्रेटर नोएडा :  डॉ. रुपेश वर्मा प्रवक्ता अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आरोप लगाया कि  सिरसा गांव में किसान की आबादी तोड़ने पहुंचा प्राधिकरण का दस्ता- किसानों के विरोध के कारण उल्टे पांव लौटना पड़ा-प्राधिकरण किसानों को भ्रमित करने के वास्ते उनकी समस्याओं को हल करने की झूठी ख़बरें अखबार में प्रकाशित करा रहा है जबकि किसानों की पुश्तैनी आबादियों को जो प्राधिकरण बोर्ड बैठक से पास हैं उन्हें तोड़ने की कार्रवाई चल रही है कल ग्राम बिसरख में आबादियों तोड़ी गई और आज ग्राम सिरसा में आबादी तोड़ने प्राधिकरण के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। सिरसा गांव के पीड़ित किसान धर्मवीर खटाना की 6000 मीटर आबादी का प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड से पास है परंतु उसकी आबादी आज तक लीजबैक नहीं की गई है प्राधिकरण नाजायज तौर पर आबादी को तोड़कर फैक्ट्री मालिक को कब्जा देना चाहता है। दस्ते को देखकर सिरसा गांव के ग्रामीण आनंद भाटी जोगिंदर भाटी एवं अन्य लोग मौके पर आ गए साथ ही किसान सभा के कार्यकर्ता मनोज प्रधान इंद्रजीत सिंह रामपुर सूबेदार ब्रह्मपाल खोदना खुर्द वीर सिंह नेताजी एवं डॉ रुपेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए एवं नारे लगाते हुए हाई कोर्ट का स्टे दिखाते हुए प्राधिकरण बोर्ड से पास प्रस्ताव एवं लेटर की कॉपी दिखाते हुए प्राधिकरण के दस्ते का विरोध किया

प्राधिकरण का दस्ता विरोध देखकर वापस लौट गया। गौरतलब है कि कल ग्राम बिसरख में भी प्राधिकरण के दस्ते ने नाजायज तौर पर किसान की आबादी को तोड़ दिया था इसी तरह प्राधिकरण दस्ता ग्राम हैबतपुर इटेड़ा में भी तोड़फोड़ कर चुका है। उपस्थित किसानों ने निर्णय लिया कि कल सुबह प्राधिकरण पहुंचकर पूरे प्रकरण को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से विरोध जाहिर किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा पुश्तैनी आबादियों में तोड़फोड़ एवं अन्य समस्याओं को हल नहीं करने से किसानों में भारी रोष है 7 फरवरी के आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है किसान सभा के नेता एवं कार्यकर्ता गांव में नुक्कड़ सभाएं कर प्राधिकरण पर किसानों से पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

भारतीय किसान यूनियन की होने वाली महापंचायत को लेकर बैठक
गौ-रक्षा अभियान को मिला संत समाज का संबल, वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से मिले सुप्रीम कोर्ट...
कार्यकर्ता के अस्वस्थ चल रहे पिता के कुशलक्षेम लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक
"एक अध्यापक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है" : दीप चंद्रा
प्रदूषण के खिलाफ जंग: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो को मिली नई आवाज, सांसद महेश शर्मा ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
फलों के राजा आम की प्रदर्शनी कल रविवार ग्रेटर नोएडा , आम खाओ प्रतियोगिता का होगा आयोजन
ग्रेटर नोएडा में बौद्ध महोत्सव का हुआ आयोजन, हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद
कला संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक एकता का उत्सव, पद्मश्री रामदयाल शर्मा की उपस्थिति से सजी शाम
विशुद्ध भक्ति ट्रस्ट की 11वीं श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी राधा-कृष्ण विवाह की दिव्य कथा
यूपी: सुभासपा की नई रणनीति; क्या राजभर के इस कदम का समर्थन करेंगे अखिलेश?
"सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए कदम: मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई HPV वैक्सीन...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटरनोएडा में “क्वांटा” गणित और तकनिकी उत्सव का आयोजन
अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स निर्माता संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बने एडवोकेट ओमवीर सिंह
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 110 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न