बुलंदशहर व खुर्जा विकास प्राधिकरण के ये 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल हुए, पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण और खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल किए  गए हैं। शासन  की मंजूरी मिलने के बाद  गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । इन 55  गांवों के आने से यमुना प्राधिकरण के लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग और कार्गो हब का दायरा अब बढ़ जाएगा। जिसके बाद  लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग हब को रेलमार्ग से भी जोड़ा जा सकेगा।

ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के पूरब  की ओर से गुजर रहा है। इसके निकट चोला  रेलवे स्टेशन स्थित है। जेवर एयरपोर्ट में कार्गो और ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा  रहा है। इससे प्राधिकरण के पूर्वी क्षेत्र में लॉजिस्टिक तथा वेयरहाउसिंग क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं हैं। यह क्षेत्र ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर से सीधे जुड़ा हुआ है।  इसको देखते हुए खुर्जा और बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के गांवों के यमुना प्राधिकरण में शामिल किया गया है।

स्मार्ट सिटी, कार्गो और लॉजिस्टिक हब विकसित होगा

खुर्जा और बुलंदशहर के 55 गांवों को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल किये गए हैं । अभी तक बुलंदशहर जिले के 40 गांव यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल हैं। अब यह बढ़ कर 95 हो गई है । नये गांवों के इलाके में कार्गो-लॉजिस्टिक हब बनाया जाएगा। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के आसपास स्मार्ट सिटी, कार्गो और लॉजिस्टिक्स हब, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क और बड़ी औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाने हैं। इन सब परियोजनाओं के लिए जमीन की जरूरत है।

रेलमार्ग से जुड़ेगा लॉजिस्टिक हब

यमुना प्राधिकरण लॉजिस्टिक हब को रेलमार्ग से जोड़ेगा। इसके लिए चोला रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है। यह इस इलाके से करीब 16 किलोमीटर दूर है। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि यह पूरा इलाका दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग और डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ सके। इसकी योजना प्राधिकरण बना चुका है। जल्द ही इस पर अमल होगा।

इन गाँवों की किया गया शामिल 

यमुना प्राधिकरण में सिकंदराबाद  तहसील के गांव दाउदपुर, नूरपुर, निठारी, गांगरौल, कादरपुर, भौंरा, सलौनी उर्फ रौनी, मकरंदपुर उर्फ फतेहपुर, बैंर बादशाहपुर, अरौड़ा, फतेहपुर जादों, धनौरा और शेखपुर माम शामिल हुए हैं। खुर्जा तहसील के गांव इब्राहिमपुर जुनैदपुर, खबरा, समसपुर, इस्माइलपुर बुढ़ैना, सुलतानपुर, सिकंद्रपुर, सींकरी, सलेमपुर मजरा दस्तुरा, दस्तुरा, खंडुपुरा, भगवानपुर, हसनपुर लडूकी, बीघेपुर, बीछट सुजानपुर, मोहम्मपुर मंजरा बीछट, अखित्यारपुर, सनैता सफीपुर, भाईपुर, लालपुर मुमरेजपुर, शाहजादपुर कनैनी, आजमाबाद, सारंगपुर, नगला रूमी, आसफपुर, सिरयाल, शाहपुर कला, गौठनी, भिंडौर, फिरोजपुर, अहरौली, औरंगा, भादवा, रामगढ़ी, जाफरनगर गुदाईपुर, जाहिदपुर कलां, गंगथला, मैना कलंदरगढ़ी, क्वारसी, जाहिदपुर खुर्द, कमालपुर मजरा भदौरा, इनायतपुर उर्फ मधुपुरा अैर भदौरा यमुना प्राधिकरण में शामिल हुए हैं।  

सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया खुर्जा और बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल हो हैं। यह इलाका वेयर हाउसिंग के लिए बेहतर है।

यह भी देखे:-

President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, सोनिया ने बताया ...पढ़ें पूरी खबर
कोरोना रोकथाम के नाम पर, मजदूरों का खून चूसना नहीं चले गंगेश्वर दत्त शर्मा
एमिटी ग्रेनो:तनाव एवं प्रतिस्पर्धा भरे जीवन में अध्यात्म के महत्व पर हुई चर्चा
गौतम बुध नगर में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, जानिए क्या रहा मतदान प्रतिशत
हरिद्वार: 11 संतों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पतंजलि में 10 दिन के अंदर 73 लोग हुए संक्रमित 
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
श्री राधा स्काई गार्डन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मैनेजमेंट की अनदेखी, लापरवाही और गलत इरादो की बजह से ह...
देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हितों को बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं किसान विरोधी तीनों कानून- गंगेश्वर दत्...
25 हज़ार का ईनामी बदमाश एनकाउंटर में घायल
JNU: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं रहेगी जारी, अप्रैल के अंत में शुरू होगी प्...
महिला संबंधित मामलों की जनसुनवाई 16 अक्टूबर को होगी
समसारा में "प्रतिभा की खोज" का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: बिजली विभाग की लापरवाही से युवक बुरी तरह झुलसा युवक
नई आवाज बन रहा है ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉरपोरेट सर्विसेज
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर में रावण जन्म का हुआ मंचन